फर्जी दस्तावेजों से नौकरी कर रहे 3 शिक्षकों की सेवा समाप्त… BSA ने वेतन रिकवरी की कही बात; शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप
Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी कर रहे तीन शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई है. इसके बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है. सोशल मीडिया पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी (BSA) एटा का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने बताया कि जांच के बाद तीनों शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई है.
बीएसए ने बताया कि शशिकांत कुमार, हेमलता और प्रतिभा यादव की जांच के दौरान मार्कशीट फर्जी पाई गई है. इसके बाद तीनों शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सेवा समाप्त कर दी गई है और जल्द ही तीनों पर FIR दर्ज कराई जाएगी साथ ही वेतन रिकवरी की भी कार्रवाई की जाएगी।
मालूम हो कि इस तरह के मामले पहले भी कई बार शिक्षा विभाग से सामने आ चुके हैं. तो वहीं शिक्षा विभाग लगातार शिक्षकों के अभिलेखों की जांच कर रहा है. इसी क्रम में ये मामला एटा जिले से सामने आया है. सरकार द्वारा भी लगातार फर्जी वाले की आने वाली शिकायतों की जांच के बाद तुरंत कार्रवाई के निर्देश लगातार दिए जा रहे हैं।
एटा से सामने आए मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि कुछ फर्जीवाड़े सामने आने के बाद जिले में सभी शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच की जा रही है. हाल ही में शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेख की सत्यापन रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद सामने आया कि शिक्षकों के हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट के शैक्षिक प्रमाण पत्र ही फर्जी नहीं मिले बल्कि शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रमाण पत्र भी फर्जी लगाकर उन्होंने नौकरी हासिल कर ली थी।
बीएसए ने बताया कि शशिकांत शर्मा प्रधान अध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला खिल्ली निधौली कलां के हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट के शैक्षिक प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं।
तो वहीं प्रतिभा यादव सहायक अध्यापक वाहिदपुर बीबी तथा हेमलता सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय खेरिया जमों जलेसर का शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रमाण पत्र भी जांच के दौरान फर्जी मिला है. इसी के बाद तीनों की सेवा समाप्त कर आगे की कार्रवाई जारी की गई है. बीएसए ने कहा कि फर्जी अभिलेखों द्वारा नौकरी करने के मामलों को लेकर विभाग पूरी तरह गंभीर है।
इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में खलबली मची हुई है.
बेसिक शिक्षा टीचर ने की आत्महत्या… ये वजह आई सामने; 15 सितम्बर को पूरे देश के शिक्षक…