CBSE ने घोषित की 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेट…देखें पूरी जानकारी

September 24, 2025 by No Comments

Share News

CBSE Announced Exam dates for Class 10 and 12:  केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने साल 2026 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की डेट लिस्ट जारी कर दी है. परीक्षा 17 फरवरी 2026 से शुरू होगी. यहां ध्यान योग्य जानकारी ये है कि 2026 से सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित करने जा रहा है। पहली या मुख्य परीक्षा 17 फ़रवरी से और दूसरी परीक्षा 15 मई से शुरू होंगी।

बोर्ड के मुताबिक, करीब इस बार यानी 2026 में करीब 45 लाख छात्र परीक्षाओं में शामिल होंगे। ये परीक्षाएं भारत में 204 विषयों और 26 विदेशी देशों में आयोजित की जाएगी।  बोर्ड परीक्षा में मुख्य परीक्षाओं के साथ-साथ, कक्षा 12वीं के खेल वर्ग के छात्रों के लिए परीक्षाएं, कक्षा 10वीं की द्वितीय सत्र की बोर्ड परीक्षाएं और कक्षा 12वीं की पूरक परीक्षाएँ भी आयोजित की जाएंगीं

हर सब्जेक्ट की परीक्षा के करीब 10 दिन बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू होगा और इसे 12 दिनों के अंदर पूरा करने की योजना बनाई गई है. जैसे- यदि 12वीं कक्षा का भौतिकी का पेपर 20 फ़रवरी को होता है, तो मूल्यांकन 3 मार्च, 2026 से शुरू होगा और 15 मार्च तक पूरा हो जाएगा।

फिलहाल बोर्ड ने ये भी स्पष्ट किया कि यह अभी एक अनुमानित डेटशीट है। स्कूलों से छात्रों की अंतिम सूची मिलने के बाद अंतिम डेटशीट जारी की जाएगी।

कक्षा 10 की परीक्षा दो चरण में होगी. पहला फेज 17 फरवरी से 6 मार्च, 2026 तक और दूसरा फेज 15 मई से 1 जून, 2026 तक होगा. तो वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 9 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की जाएंगी. वैसे सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा से लेकर रिजल्ट तक के लिए समय सीमा 17 फरवरी से लेकर 15 जुलाई 2026 तक तय की है. इस तरह से रिजल्ट 15 जुलाई से पहले ही आ जाएगा. 

10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के 10 बड़े अपडेट्स

सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए फिलहाल संभावित डेट शीट जारी की है, जिसमें परीक्षा की तिथियों के बारे में जानकारी दी है.

पिछले साल की तरह इस बार भी परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित होंगी. 

पहले चरण में क्लास 10 की परीक्षाएं होंगी. परीक्षा 17 फरवरी से 9 मार्च, 2026 तक होंगी.

कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा 15 मई से शुरू होकर 1 जून को समाप्त होगी।

कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएँ 17 फरवरी से 9 अप्रैल, 2026 तक होंगी.

कक्षा 12 की प्रैक्टिकल परीक्षाएं जनवरी और फरवरी 2026 में आयोजित की जाएंगी.

कक्षा 10 के लिए एडमिट कार्ड फरवरी 2026 के पहले सप्ताह में जारी करने की बात बोर्ड ने कही है.

बोर्ड ने कक्षा 10 का रिजल्ट 4 अप्रैल, 2026 तक और 12 का रिजल्ट 20 मई, 2026 तक घोषित होने की सम्भावना जताई है. 

छात्रों को कम्पार्टमेंट परीक्षाओं के माध्यम से अपनी बोर्ड परीक्षा में सुधार का मौका भी दिया जाएगा. ये परीक्षा जुलाई 2026 में आयोजित होंगी.

बोर्ड ने ये भी स्पष्ट किया है कि यह अभी केवल एक टेंटेटिव डेट शीट है. इसलिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जारी की जाने वाली फाइनल डेट शीट का इंतजार करना होगा. छात्र लगातार इस वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

ये भी पढ़ें-खेल के मैदान में पाकिस्तानी खिलाड़ी का AK-47 वाला जश्न….! सुप्रिया श्रीनेत ने PM मोदी को कह डाला कमजोर…Video