“बड़ा नटवरलाल है…” प्रशांत किशोर के दो वोटर आईडी कार्ड पर सांसद पप्पू यादव का हमला; चुनाव आयोग ने तीन दिन के भीतर मांगा जवाब-Video
Prashant Kishors two voter ID cards: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं के बीच लगातार जुबानी हमला जारी है. इसी बीच पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की दो वोटर आईडी सामने आने पर जुबानी हमला बोला है और कहा है कि “हम कह ही रहे हैं कि वो फर्जी आदमी है. दुनिया का सबसे बड़ा नटवरलाल है.” तो दूसरी ओर चुनाव आयोग ने प्रशांत किशोर के खिलाफ नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है.
बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. इससे पहले SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर भी खूब सियासत हो रही है. इसी बीच चुनावी रणनीतिकार से नेता बने जन सुराज पार्टी प्रमुख प्रशांत किशोर के दो वोटर आईडी कार्ड सामने आने के बाद जमकर सियासी घमासान मचा हुआ है.
#WATCH पटना (बिहार): पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की दो वोटर आईडी सामने आने पर कहा, “हम कह ही रहे हैं कि वो फर्जी आदमी है। दुनिया का सबसे बड़ा नटवरलाल है।” pic.twitter.com/4jPH1lymBA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 28, 2025
उनके द्वारा चुनावी उल्लंघन के मामले में इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ERO) ने नोटिस जारी किया है. उनके ऊपर आरोप है कि प्रशांत किशोर का नाम दो अलग-अलग राज्यों बिहार और पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची में दर्ज है, जो कि जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 के तहत प्रतिबंधित है. फिलहाल इस मामले में तीन दिनों के भीतर चुनाव आयोग ने जवाब देने को कहा है.
इन जिलों से दो वोटर आईडी कार्ड आया सामने
बता दें कि ERO द्वारा जारी नोटिस के अनुसार प्रशांत किशोर का नाम कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में दर्ज है. तो वहीं रोहतास जिले के करगहर विधानसभा क्षेत्र में भी दर्ज है, जो कि सासाराम संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है. जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 17 और 18 के तहत यह पूरी तरह से अवैध है. यही वजह है कि इस मामले में ERO ने प्रशांत किशोर को तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा है.
इसके अलावा नोटिस में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होने की भी बात कही गई है. नोटिस के मुताबिक, बिहार में प्रशांत किशोर सासाराम संसदीय क्षेत्र के करगहर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं. उनका मतदान केंद्र रोहतास जिले के अंतर्गत मध्य विद्यालय, कोनार है, कोनार प्रशांत किशोर का पैतृक गांव है. तो वहीं पश्चिम बंगाल में कोलकाता पश्चिम लोकसभा क्षेत्र की भवानीपुर विधानसभा से भी वह मतदाता हैं. यहां उनका एपिक नंबर ‘आईयूआई0686683’ पाया गया. उनका सीरियल नंबर 621 है और मतदान केंद्र, आर-1 21बी रानीशंकरी लेन स्थित सेंट हेलेन स्कूल के रूप में दर्ज है.
VIDEO | When asked about the dual voter ID row, Jan Suraaj Party leader Prashant Kishor said, “The Election Commission’s SIR drive could not intimidate the people of Bihar, their attempts to delete voters’ names have failed…I have been a registered voter of my village, Konar,… pic.twitter.com/0hHX2T8E6K
— Press Trust of India (@PTI_News) October 28, 2025
प्रशांत किशोर का बयान आया सामने
चुनाव आयोग द्वारा नोटिस मिलने के बाद प्रशांत किशोर का बयान सामने आया है और उन्होंने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा है कि चुनाव आयोग SIR चला के पूरे बिहार को डरा नहीं पाया, बिहार के लोगों का नाम काटने की कोशिश की. उन्होंने आगे कहा कि जब मेरा नाम दो जगह पर था तो बिहार में एसआईआर हुआ,ऐसे में मेरा नाम कैसे नहीं काटा गया. प्रशांत किशोर ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये जबरदस्ती की भूमिका बना रहे हैं. वह आगे बोले कि मैं 2019 से अपने गांव का वोटर हूं. उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि 2 साल हम कोलकाता में रहे तो वहां के वोटर हो गए. वह बोले कि चुनाव आयोग कह रहा है कि हमने वोटर लिस्ट का शुद्धिकरण कर दिया है तो फिर हमको नोटिस क्यों भेज रहे हो मुझे गिरफ्तार ही कर लो देख लेंगे.
ये भी पढ़ें-Gandhi Jayanti: बापू की जिंदगी की 3 महिलाएं… जानें कैसे थे उनके रिलेशन?