लालू के घर महाकलह…! बेटी रोहिणी आचार्य का बड़ा आरोप; चप्पल से मार…रोते हुए Video वायरल

November 16, 2025 by No Comments

Share News

Rohini Acharya: बिहार में विधानसभी चुनाव का रिजल्ट सामने आ गया है एनडीए खेमे में जहां खुशियों का माहौल है तो वहीं लालू यादव के घर में महाकलह मची हुई है. इसको लेकर उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने जो खुलासा किया है उससे बिहार से लेकर दिल्ली तक की राजनीति गरमा गई है और हर कोई रोहिणी के अगले कदम का इंतजार कर रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहिणी ने सिंगापुर के लिए पटना छोड़ दिया है तो वहीं लालू की तीनों बेटियों ने पटना छोड़ दिया है.

दरअसल रोहिणी ने कल सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर राजनीति छोड़ने की बात कही और परिवार से भी नाता तोड़ने का दावा किया. तो वहीं पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए वह फूट-फूटकर रो पड़ी और कहा, “मेरा कोई परिवार नहीं है. संजय, रमीज और तेजस्वी यादव से पूछिए, उन लोगों ने मुझे परिवार से निकाला है. उन लोगों को हार की जिम्मेदारी नहीं लेनी है.” वह आगे कहती हैं कि जो चाणक्य बनेगा, वह जवाब देगा. देश-दुनिया चाणक्य से सवाल कर रहा है-पार्टी का ऐसा हाल क्यों हुआ?

वह कल से लगातार अपने परिवार पर आरोप पर आरोप लगा रही हैं. आज सोशल मीडिया एक्स पर एक नई पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि “कल एक बेटी, एक बहन, एक विवाहिता, एक मां को अपमानित किया गया, उसे गंदी-गंदी गालियां दी गईं, उसे मारने के लिए चप्पल उठाई गई.” इसी पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा “मैंने अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं किया, मैंने सत्य का त्याग नहीं किया और केवल इसी कारण मुझे यह अपमान सहना पड़ा. कल एक बेटी, मजबूरी में, अपने रोते हुए माता-पिता और बहनों को छोड़कर चली आई. मुझसे मेरा मायका छुड़वाया गया, उन्होंने मुझे अनाथ बना दिया. आप में से कोई भी मेरे रास्ते पर कभी न चले, किसी भी परिवार में रोहिणी जैसी बेटी-बहन न हो.”

लगवा दी गंदी किडनी

रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया एक्स पर एक अन्य पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, कल मुझे गालियों के साथ बोला गया कि मैं गंदी हूँ और मैंने अपने पिता को अपनी गंदी किडनी लगवा दी , करोड़ों रूपए लिए , टिकट लिया तब लगवाई गंदी किडनी .. सभी बेटी – बहन , जो शादीशुदा हैं उनको मैं बोलूंगी कि जब आपके मायके में कोई बेटा – भाई हो , तो भूल कर भी अपने भगवान रूपी पिता को नहीं बचाएं , अपने भाई , उस घर के बेटे को ही बोले कि वो अपनी या अपने किसी हरियाणवी दोस्त की किडनी लगवा दे ” रोहिणी ने आगे लिखा है .. सभी बहन – बेटियां अपना घर – परिवार देखें, अपने माता – पिता की परवाह किए बिना अपने बच्चे , अपना काम, अपना ससुराल देखें , सिर्फ अपने बारे में सोचें .. मुझसे तो ये बड़ा गुनाह हो गया कि मैंने अपना परिवार, अपने तीनो बच्चों को नहीं देखा , किडनी देते वक्त न अपने पति, न अपने ससुराल से अनुमति ली .. अपने भगवान, अपने पिता को बचाने के लिए वो कर दिया जिसे आज गंदा बता दिया गया .. आप सब मेरे जैसी गलती , कभी , ना करे किसी घर रोहिणी जैसी बेटी ना हो .

संजय यादव और रमीज पर लगाए आरोप

रोहिणी ने संजय यादव और रमीज का नाम लेते हुए दावा किया कि उन्हें चप्पल से पीटा गया और उनको गालियां दी गईं और घर से निकाल दिया गया. इसी के साथ ही उन्होंने पूर्ण उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के सलाहकार संजय यादव और रमीज पर हार की जिम्मेदारी से बचने का आरोप लगाया और यह विवाद शनिवार रात को उस वक्त भड़क उठा जब रोहिणी ने पटना के लालू-राबड़ी आवास से दिल्ली के लिए निकलने लगीं.

पार्टी से तेजप्रताप को भी निकाला जा चुका है

बता दें रोहिणी से पहले तेजप्रताप को भी पार्टी और परिवार से निकाला जा चुका है. तेजप्रताप पर शादी के बाद भी एक लड़की से प्रेम संबंध रखने क आरोप लगाया गया है. इसी के बाद तेज प्रताप ने नई पार्टी जनशक्ति जनता दल बनाया और बिहार चुनाव 2025 में अपने प्रत्याशी उतारे थे.

जानें रोहिणी ने कब रखा राजनीति में कदम?

राजनीति में रोहिणी का करियर बहुत लम्बा नहीं है. उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव से राजनीति में कदम रखा और इस बार वह छपरा से राजद की उम्मीदवार थीं लेकिन चुनाव हार गईं. विधानसभा चुनाव में वह राघोपुर गई थीं और यहां पर उन्होंने तेजस्वी के लिए वोट मांगा हालांकि वह अपने दूसरे भाई तेज प्रताप के क्षेत्र महुआ नहीं गईं, लेकिन उन्हें जीत की शुभकानाएं जरूर दी थी.

फिलहाल राजनीति छोड़ने के उनके चौंकाने वाले ऐलान के बाद बिहार की राजनीति में भूचाल आ गया. आरजेडी खेमे में हड़कंप मचा हुआ है. इस पारिवारिक विवाद के सामने आने के बाद माना जा रहा है कि पार्टी की और मुश्किले बढ़ सकती है और परिवार की छवि भी जनता के सामने खराब हो सकती है. इसी के साथ जहां रोहिणी ने चप्पल उठा के मारने और गालियां देने का आरोप लगाया है तो माना जा रहा है कि उनके इस बयान को एनडीए भुना सकती है और इस तरह से आरजेडी की छवि और खराब हो सकती है.

ये भी पढ़ें-सनातन पदयात्रा का मुस्लिम युवकों ने किया स्वागत…धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ जमीन पर बैठीं शिल्पा शेट्टी-Video