Pakistan: फिदायिन हमले से दहला पाकिस्तान…पेशावर में सेना मुख्यालय के पास हमला-Video
Pakistan Attack: पाकिस्तान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के पेशावर में फेडरल कांस्टेबुलरी (FC) के मुख्यालय पर सोमवार को बड़ा हमला होने के कारण हड़कंप मच गया. FC से जुड़े तीन कर्मी मारे गए हैं.
डॉन न्यूज की खबर के मुताबिक, इसकी पुष्टि करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा बल जवाबी कार्रवाई में जुटे हैं और पूरे इलाके को सील कर दिया गया है.
Peshawar FC headquarter under attack: Two explosions heard. pic.twitter.com/EAVIisWL35
— War & Gore (@Goreunit) November 24, 2025
रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि राजधानी पुलिस अधिकारी डॉ मियां सईद अहमद ने बताया, ‘FC मुख्यालय पर हमला हुआ है. सुरक्षाकर्मी जवाब दे रहे हैं और क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है.’ सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक हमला एक आत्मघाती हमलावर ने किया, जिसने मुख्यालय के गेट पर खुद को उड़ा लिया. धमाके के तुरंत बाद गोलीबारी की आवाज भी सुनी गई.
रिपोर्ट में आगे जानकारी दी गई है फिलहाल अभी तक दो आतंकियों को मारा जा चुका है और अन्य की तलाश जारी है. पूरे परिसर को सुरक्षा बल पूरे खंगाल रहे हैं. गौरतलब है कि यह हमला उस वक्त हुआ है जब पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में लगातार हमले बढ़ रहे हैं. साल 2022 के नवम्बर महीने में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने सरकार के साथ चल रहे सीजफायर को खत्म कर दिया था और सुरक्षा बलों, पुलिस और सेना पर हमलों की धमकी दी थी. इसी के बाद से पाकिस्तान में इस तरह की घटनाएं तेज हो गई हैं.
लगातार हो रहे हैं हमले
बता दें कि इससे पहले सितंबर में भी खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू जिले में कुछ इसी तरह का हमला देखने को मिला था तब करीब छह पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे और पांच आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था. उस समय पाकिस्तानी सेना ने दावा किया था कि हमला TTP की ओर से किया गया.
जबकि आज ताजा हमला जब पेशावर में हुआ तो इससे साफ हो गया है कि ये सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक और बड़ी चेतावनी है. क्योंकि आज जिस इलाके को हमलावर ने चुना है वह पेशावर का सबसे संवेदनशील इलाका माना जाता है. FC मुख्यालय न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था का प्रमुख केंद्र है, बल्कि कई महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय भी इसी क्षेत्र में स्थित हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विस्फोट इतना तेज था कि इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आस-पास की इमारतों के शीशे टूट गए. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक घायल शख्स सड़क पर ही बैठ कर कराहता दिख रहा है. कई इलाकों में सायरन की आवाज गूंजती रही. फिलहाल इस हमले के बाद शहर के प्रमुख रास्तों पर सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है.
जानें क्या है FC?
फेडरल कांस्टिब्युलरी (FC) को कई बार पाकिस्तानी सेना मान लिया जाता है जबकि यह एक पैरामिलिटरी फोर्स है जो कि पुलिस और सेना के बीच काम करने वाली एकअर्धसैनिक इकाई है. इसका मुख्य काम दंगे व आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद से निपटना है. बॉर्डर इलाकों में गश्त और जरूरत पड़ने पर सेना की मदद भी ये करती है. FC दो हिस्सों में बांटा गया है. यह खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान के इलाके में सक्रिय रहती है.
🚨🔴CCTV footage of the attack on the Federal Constabulary Headquarters in Peshawar💥🔥 pic.twitter.com/6qopHEyRZ5
— THE UNKNOWN MAN (@Theunk13) November 24, 2025