Dharmendra Death: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन…बेटे सनी ने दी मुखाग्नि; हेमा का हुआ बुरा हाल-Video

November 24, 2025 by No Comments

Share News

Dharmendra Death: हिंदी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है. धर्मेंद्र लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनका ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा था. हालांकि कुछ दिन पहले ही उनको डिस्चार्ज कराकर घर ले आया गया था. तो वहीं आज धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पर हुआ है.

बड़े बेटे सनी देओल ने मुखाग्नि दी है. इस दौरान उनकी बेटी ईशा देओल और हेमा मालिनी रोते हुए दिखीं. वहीं धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने के लिए अभिनेता, आमिर सहित हिंदी फिल्मों के दिग्गज कलाकार पहुंचे हैं. इसी के साथ ही सोशल मीडिया पर भी धर्मेंद्र के चाहने वाले श्रद्धांजलि दे रहे हैं. धर्मेंद्र के निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है.  सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र की फिल्मों के गानों के साथ ही उनकी तस्वीरें लगाकर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

बेटी ईशा देओल पहुंची श्मशान घाट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

nbsp;

हेमा मालिनी पहुंची श्मशान घाट

दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी भी श्मशान घाट पहुंची हैं. वह कार में सफेद कपड़ों में दिखीं और उनकी आंखें नम थीं.

अपने दोस्त को अंतिम विदाई देने पहुंचे अमिताभ बच्चन

धर्मेंद्र के साथ अमिताभ बच्चन ने फिल्म शोले में काम किया था और तभी से दोनों अच्छे मित्र थे. तो वहीं आज धर्मेंद्र के निधन पर अमिताभ काफी दुखी दिखाई दिए और उनको अंतिम विदाई देने के लिए श्मशाम घाट पहुंचे.

धर्मेंद्र का पूरा परिवार श्मशान घाट पहुंचा. इस दौरान उनकी पहली पत्नी की बेटी श्मशान घाट पर दीए लगाते हुए दिखीं. इस दुख की घड़ी में देओल परिवार के साथ पूरा बॉलीवुड खड़ा दिखाई दे रहा है. अभिनेता धर्मेंद्र का आज (24 नवंबर 2025) 89 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन की पुष्टि सबसे पहले फिल्म निर्देशक-निर्माता करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर की.

धर्मेंद्र का ऐसा रहा फिल्मी करियर

हिंदी फिल्मों में धर्मेंद्र का करियर लगभग छह दशकों का रहा है. वह अभी इस उम्र तक फिल्में करते रहे. उनकी फिल्म पाइप लाइन में भी है और दिसम्बर में रिलीज होने की खबर है. उन्हें बॉलीवुड का ‘ही-मैन‘ कहा जाता था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1960 में फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से की थी. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और ‘शोला और शबनम’, ‘अनपढ़’, ‘बंदिनी‘, ‘पूजा के फूल’, ‘हकीकत’, ‘फूल और पत्थर’, ‘अनुपमा’, ‘खामोशी’, ‘प्यार ही प्यार’, ‘तुम हसीन मैं जवां‘, ‘सीता और गीता’, ‘यादों की बारात’ और ‘शोले’ जैसी दर्जनों शानदार फिल्में दी.

बता दें कि धर्मेंद्र को उनकी शानदार एक्टिंग के लिए कई अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. साल 2012 में भारत सरकार के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से उनको सम्मानित किया गया. तो इसी के साथ ही उन्होंने कई फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीते. कई बार आलोचकों और दर्शकों की प्रशंसा भी उनको मिली.

ये भी पढ़ें-Dharmendra News: धर्मेंद्र की सेहत को लेकर ताजा अपडेट आया सामने…घर के बाहर दिखे डॉक्‍टर्स और फैन्स-Video