Dharmendra News: धर्मेंद्र की सेहत को लेकर ताजा अपडेट आया सामने…घर के बाहर दिखे डॉक्टर्स और फैन्स-Video
Dharmendra Health News: हिंदी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत में सुधार होने के बाद उनको अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और एम्बुलेंस में घर लेकर बेटे सनी पहुंच गए हैं तो वहीं घर के बाहर उनके फैंस एक झलक पाने के लिए इकठ्ठे होने लगे हैं. इसी बीच घर से बाहर निकलती हुई डॉक्टर्स की टीम भी दिखी है.
बता दें कि सांस लेने में तकलीफ होने पर 89 वर्षीय एक्टर को 12 दिन पहले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था तो वहीं दो दिन पहले उनकी हालत और नाजुक होने की खबर सामने आई थी और उनको वेंटिलेटर पर शिफ्ट करने की भी जानकारी सामने आई थी. यहां तक कि कुछ मीडिया द्वारा उनके निधन की भी खबरें चलाई गई जिस पर उनकी दूसरी पत्नी हेमामालिनी ने नाराजगी जताई और इस खबर के लिए मीडिया को कभी भी क्षमा न करने की बात कही.
अभिनेत्री व भाजपा सांसद हेमामालिनी ने भ्रामक खबर चलाने को लेकर कहा कि’जो हो रहा है वह माफ़ करने वाला नहीं है! कैसे ज़िम्मेदार चैनल किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबरें फैला सकते हैं जो इलाज के दौरान रिस्पांस कर रहा है और धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं? यह बेहद असम्मानजनक और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार है. कृपया परिवार और उनकी प्राइवेसी की आवश्यकता का सम्मान करें.’
तो वहीं ताजा खबर सामने आ रही है कि धर्मेंद्र की सेहत में अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और घर पर ही डॉक्टर की देखरेख में उनकी देखभाल की जा रही है. मंगलवार को सनी देओल की टीम ने धर्मेंद्र का हेल्थ अपडेट दिया था और उनकी हालत में सुधार के बारे में बताया था. तो वहीं धर्मेंद्र के घर पहुंचने पर उनके फैंस भी उनका हाल जानने के लिए घर के बाहर पहुंचने लगे हैं. एक शख्स ने धर्मेंद्र की फोटो वाली टीशर्ट भी पहन रखी थी.तो वहीं अस्पताल में भर्ती होने के दौरान धर्मेंद्र को देखने के लिए आमिर खान, सलमान खान के साथ ही अमिताभ बच्चन सहित तमाम दिग्गज कलाकार पहुंचे थे.
View this post on Instagram
मीडिया कोई अटकलें न लगाए
इस बीच सनी देओल की टीम ने धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद एक बयान जारी किया और कहा कि ‘धर्मेंद्र को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और वह अब घर पर ही अपना स्वास्थ्य लाभ जारी रखेंगे.’ आगे कहा गया है कि हम मीडिया और जनता से अनुरोध करते हैं कि वे आगे कोई भी भ्रामक या भी अटकलबाजी वाली सूचनाएं प्रसारित न करें. उनकी और उनके परिवार की निजता का सम्मान करें. आगे कहा गया है कि हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने, अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए सभी के प्यार, प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए आभारी हैं. इसके साथ ही ये भी कहा गया है कि कृपया उनका सम्मान करें क्योंकि वे आपसे प्यार करते हैं.’
View this post on Instagram
धर्मेद्र के कई पुराने वीडियो वायरल
इस बीच धर्मेंद्र के फैंस उनके पुराने वीडियो वायरल कर उनके जल्द स्वस्थ्य होने की प्रार्थना कर रहे हैं और उनके गजब के अभिनय की तारीफ कर रहे हैं.
Dharam ji ने सुनाया,
तो हेमा मालिनी हो गई भावुक 🥹 #Dharmendra pic.twitter.com/9U1dVGtd7O— Rahul Sikarwar (@Rahulsikar12) November 11, 2025
एक पुराने वीडियो में धर्मेद्र ने दिया था ये संदेश
देखो सभी न्यूज़ वाले तुम सब मिलकर धर्मेंद्र पा जी की मृत्यु की झूठी खबर फैलाई थी, अब देखो धर्मेंद्र पा जी तुम लोगो के सामने बैठे है, शर्म आनी चाहिए आप लोगों को , और माफी मांगनी चाहिए झूठी खबर फैलाने के लिए . #DharmendraDeol #Dharmendra pic.twitter.com/djbn2PhCYX
— बेसिक शिक्षा ख़बर ( यूपी.& बिहार ) (@upbasic_shiksha) November 12, 2025