इसे कहते हैं मौत का छूकर निकल जाना…तेज रफ्तार बस ने दीवार में मारी जोरदार टक्कर; रूह कंपा देने वाला Video वायरल
Etawah: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि मदर डेयरी के बाहर एक स्कूटी वाला और एक साइकिल लेकर शख्स खड़ा है. इसी बीच एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर मदर डेयरी की दीवार से टकरा जाती है. ये तो गनीमत रही कि जब बस मौत बनकर साइकिल वाले और स्कूटी वाले की ओर बढ़ रही थी तो उन्होंने पीछे मुड़कर देख लिया और खुद को बचाने का प्रयास कर सके. साइकिल वाले ने तो खुद को जिस तरह बचाया, उसे देखकर हर कोई यही कह रहा है कि इसे तो मौत छू कर निकल गई.
यह रूह कंपा देने वाला वीडियो उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से सामने आया है. हादसे में 2 सिक्योरिटी गार्ड और 33 यात्री घायल हो गए हैं. घटना इटावा-मैनपुरी मार्ग पर शनिवार दोपहर बाद करीब चार बजे हुई. बस सवारियों से भर कर जा रही थी कि एकाएक अनियंत्रित होकर वैदपुरा स्थित मदर डेयरी के गेट से जा टकराई और जोरदार धमाके से आस-पास का इलाका तक हिल गया.
घटना तब हुई जब आगे चल रही स्विफ्ट डिजायर कार ने अचानक ब्रेक लगा दिए और इसी के पीछे तेज रफ्तार से आ रही बस का संतुलन बिगड़ गया और कार वाले को बचाने के लिए बस वाले ने बस को मोड़ दिया जिससे बस सीधे मदर डेयरी के गेट से जा टकाराई. इस घटना में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई.
हादसे में घायल हुए करीब दो दर्जन यात्रियों को तुरंत सैफई विश्वविद्यालय के इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया. चार यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है. फिलहाल अभी तक किसी के मौत की पुष्टि नहीं हुई है. तो वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में लिया. प्रारंभिक जांच में घटना का कारण अचानक ब्रेक लगना और रफ्तार का तेज होना बताया जा रहा है. तो वहीं ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
यूपी –
जिला इटावा में प्राइवेट बस बेकाबू होकर मदर डेयरी की दीवार से टकराई। 2 सिक्योरिटी गार्ड और 33 यात्री घायल हुए।साइकिल वाला : ‘इसे कहते हैं मौत को छूकर टक से वापस आना’ pic.twitter.com/9BtBfymaYv
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) November 24, 2025
ये भी पढ़ें-शख्स रचा रहा था शादी…पहुंच गई लव मैरिज वाली; जमकर काटा हंगामा-Video