महिला IAS ने 75 इंजीनियरों को थमा दिया ऐसा काम… मचा हड़कंप; Viral हो गई संस्कृति जैन की लव स्टोरी-Video

December 4, 2025 by No Comments

Share News

IAS Sanskriti Jain: सोशल मीडिया पर महिला IAS अधिकारी संस्कृति जैन का एक एक्शन तेजी से वायरल हो रहा है. वह इस समय भोपाल नगर निगम की आयुक्‍त के पद पर तैनात हैं. दरअसल हाल ही में उन्होंने निगम के 75 असिस्टेंट और सब इंजीनियरों पर ऐसी सख्ती दिखाई कि लोग वाह-वाही करने लगे.

इंजीनियरों पर आरोप है कि ये अधिकारी काम की जानकारी देने में लापरवाही कर रहे थे. इस पर संस्कृति जैन को गुस्‍से से आग बबूला हो गईं और इन अधिकारियों को एक ऐसी सजा दे दी कि लोग इसे सिस्टम में सुधार का नया तरीका बता रहे हैं. दरअसल संस्कृति जैन ने इन अधिकारियों को बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) का सहायक बना दिया और अब ये इंजीनियर विधानसभा के फिसड्डी बूथों पर SIR यानी सिस्टमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन डिजिटाइजेशन का काम कर रहे हैं. इसको लेकर  प जिला निर्वाचन अधिकारी भुवन गुप्ता ने कन्फर्म किया कि ये इंजीनियर फिसड्डी बूथों पर SIR वर्क करेंगे.

पालकी वाला वीडियो हुआ था वायरल

संस्कृति जैन का यह आदेश तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और ये खबर प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है. हालांकि इससे पहले भी उनका एक वीडियो वायरल हो चुका है. दरअसल हाल ही में यानी अक्टूबर 2025 को जब मध्य प्रदे में 24 आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ था तब

सिवनी की कलेक्टर थीं जहां से उन्‍हें भोपाल नगर निगम का आयुक्त बनाया गया था. वह सिवनी में कलेक्‍टर के पद पर 15 महीने रहीं. इस दौरान उन्होंने कई इंपैक्टफुल प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए जिससे उन्होंने जिले में एक अलग पहचान बनाई तो वहीं अपने शालीन स्वभाव के लिए भी वह लोगों की पसंद रहीं.

ट्रांसफर के दौरान उनकी विदाई रॉयल तरीके से की गई थी. दरअसल उनके स्टाफ ने उन्हें और उनकी दो बेटियों को पालकी में बिठाकर विदा किया था. इस दौरान पालकी में होके सवार चली रे…गाना भी बजाया गया था. यह वीडियो सोशल मीडिया पर अभी भी वायरल हो रहा है.

तो वहीं अब भोपाल में नियुक्ति के बाद उनका ये लेटेस्ट आदेश सोशल मीडिया पर खूब तारीफ बटोर रहा है. इस आदेश में उन्‍होंने लापरवाह इंजीनियर्स को BLO असिस्टेंट बना दिया. फ‍िलहाल संस्कृति जैन दक्षिण कोरिया ट्रिप पर हैं, लेकिन उनका ये आदेश खूब चर्चा बटोर रहा है.

माता-पिता थे भारतीय वायुसेना में

संस्कृति जैन के माता-पिता भारतीय वायुसेना में थे. संस्कृति का जन्म 14 फरवरी 1989 को श्रीनगर में हुआ था. पिता फाइटर पायलट और मां मेडिकल डिपार्टमेंट में डॉक्टर थीं.

माता-पिता का ट्रांसफर होने के कारण संस्कृति को देश भर में छह अलग-अलग स्कूलों में पढ़ीं. उन्होंने गोवा के BITS Pilani कैंपस से ग्रेजुएशन किया. तो वहीं संस्कृति जैन ने हायर स्टडीज के लिए LAMP फेलोशिप भी ली. वह पीएचडी करना चाहती थीं लेकिन पढ़ने में तेज होने के कारण उनके मित्रों ने सिविल की परीक्षा देने की सलाह दी.

इस पर मजाक-मजाक में ही उन्होंने UPSC की परीक्षा दे दी और पहले प्रयास में ही वह सफल हो गईं लेकिन वह अपने पहले प्रयास से संतुष्ट नहीं थीं. इसलिए दूसरी बार यूपीएससी की परीक्षा दी तो वह IRS बनीं और तीसरी बार 2014 में उन्‍होंने ऑल इंडिया रैंक 11 हासिल की. इस तरह संस्कृति जैन ने मध्‍य प्रदेश कैडर की 2015 बैच की IAS बनीं. मध्य प्रदेश में नियुक्‍ति के बाद से वह लगातार अलग-अलग स्थानों पर काम कर रही हैं और उनकी लव स्टोरी भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

ट्रेनिंग के दौरान हुई थी IPS पति से मुलाकात

यूपीएससी क्लियर करने के बाद संस्कृति जैन लबासा ट्रेनिंग में थीं और इसी दौरान उनकी मुलाकात 2014 बैच के IPS अधिकारी आशुतोष सिंह से हुई. पहले दोनों में दोस्ती हुई और फिर कुछ दिनों बाद ही दोनों ने शादी कर ली. अब उनके दो बच्चे हैं. वह अधिकारी वाली नौकरी के साथ ही परिवार और मां की भी जिम्मेदारी बखूबी निभा रही हैं. संस्कृति इंस्टाग्राम पर बहुत एक्टिव रहती हैं. यहां पर उनका बायो है Part time IAS, Part time Mom. जो कि महिलाओं को प्रेरणा देता है कि नौकरी के साथ ही घर को भी सम्भाला जा सकता है.

वैसे संस्कृति जैन का शैक्षिक सफर भी काफी प्रेरणादायक है जिससे आज के युवाओं को सीखने की जरूरत है. वह हमेशा अपने हार्ड वर्क से आगे बढ़ती रही हैं.

ये भी पढ़ें-सुंदर बच्चे देखते ही मार देती थी हत्यारिन…खुद के बेटे की भी कर दी हत्या; सामने आई चौंकाने वाली वजह