कुछ यूं मिले दो दोस्त…दुनिया को दे डाला बड़ा मैसेज; रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का पीएम मोदी ने गर्मजोशी से किया स्वागत-Video
Vladimir Putin in India: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय भारत दौरे के लिए शानिवार की शाम को नई दिल्ली पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी उनकी अगवानी के लिए पालम हवाई अड्डे पर पहुंचे. यहां का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि दो दोस्त जब मिलते हैं तो कैसे मिलते हैं. दरअसल मिलते ही दोनों एक दूसरे से गले लगे और पीएम मोदी ने अपने दोस्त का स्वागत गर्मजोशी के साथ किया.
PM Narendra Modi tweets, “Delighted to welcome my friend, President Putin to India. Looking forward to our interactions later this evening and tomorrow. India-Russia friendship is a time-tested one that has greatly benefitted our people.” pic.twitter.com/nDkp3Ek7wz
— ANI (@ANI) December 4, 2025
तो वहीं पुतिन के सम्मान में हवाई अड्डे पर संगीत और नृत्य के कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर कई शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे. स्वागत कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन एक ही टोयोटा कार में सवार होकर साथ में सफर किया. बता दें कि तीन महीने में यह दूसर बार है जब पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने एक साथ कार साझा की है. कुल मिलाकर रूस के राष्ट्रपति का ये भारत दौरा पूरी दुनिया खासकर अमेरिका के लिए एक बड़ा संदेश है.
In a notable departure from usual practice, Prime Minister Shri @narendramodi personally welcomed Russian President Vladimir Putin upon his arrival at the Delhi airport.
President Putin is undertaking a two-day State visit to India, during which he will participate in the 23rd… pic.twitter.com/n89gV1S6XX
— BJP (@BJP4India) December 4, 2025
पीएम आवास पहुंचे पुतिन
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक आवास 7 एलकेएम पहुँचे हैं. इसका भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वह 5 दिसंबर को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे.
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi and Russian President Vladimir Putin arrive at 7 LKM, the official residence of Prime Minister Narendra Modi
President Putin is on a two-day State visit to India. He will hold the 23rd India-Russia Annual Summit with PM Narendra… pic.twitter.com/igTeNoCcaX
— ANI (@ANI) December 4, 2025
गंगा आरती में लिखा गया पुतिन का नाम
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा आरती के दौरान दीयों से ‘पुतिन का स्वागत है’ लिखकर उनका स्वागत किया गया है. बता दें कि वाराणसी पीएम का संसदीय क्षेत्र है इसलिए यहां पर पीएम मोदी के दोस्त के लिए विशेष आरती भी की गई.
#WATCH | Uttar Pradesh | ‘Welcome Putin’ written with diyas during the Ganga Aarti being performed in Varanasi.
Russian President Vladimir Putin has arrived in Delhi. President Putin is on a two-day State visit to India. He will hold the 23rd India-Russia Annual Summit with PM… pic.twitter.com/hLEtc2nhYS
— ANI (@ANI) December 4, 2025
सितंबर में भी हुई थी दोनों नेताओं की मुलाकातने कार साझा की थी
बता दें कि सितंबर में तियानजिन शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात हुई थी और यहां पर भी दोनों एक ही कार में सवार होकर शिखर सम्मेलन में शामिल हुए थे. तत्कालीन समय दोनों ने वैश्विक कूटनीति की सभी औपचारिकताओं को पीछे छोड़ दिया था और सबसे पहले अपनी दोस्ती निभाई थी. तो वहीं आज एक बार फिर से दोनों नेता के बीच प्रगाढ़ प्रेम और दोस्ती दिखाई दी. पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की इस भारत यात्रा पर पूरी दुनिया का निगाहें हैं खासकर अमेरिका की.
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi and Russian President Vladimir Putin travel in the same car, as they depart from the Palam Technical Airport in Delhi
President Putin is on a two-day State visit to India. He will hold the 23rd India-Russia Annual Summit with PM Narendra… pic.twitter.com/7Qz2cHOtnx
— ANI (@ANI) December 4, 2025
राष्ट्रपति पुतिन का पूरा शेड्यूल कुछ इस तरह है
राष्ट्रपति पुतिन 4 दिसंबर की शाम को नई दिल्ली पहुंचें. इसके बाद पीएम मोदी के साथ सात लोक कल्याण मार्ग (पीएम आवासा) पर अनौपचारिक वार्ता होगी और इसके बाद पुतिन निजी रात्रिभोज में शामिल होंगे. तो वहीं 5 दिसम्बर को व्लादिमीर पुतिन का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जाएगा. तत्पश्चात पुतिन राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे. फिर वह हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय और प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत में शामिल होंगे. मालूम हो कि प्रतिनिधिमंडलों की बैठक में कुछ प्रमुख उद्योगपति भी शामिल हो सकते हैं.
इसके अलावा कल यानी शुक्रवार को पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन भारत-रूस बिजनेस फोरम में भी भाग लेंगे. फिर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के न्योते पर पुतिन राष्ट्रपति भवन में भोज में शामिल होंगे और फिर भारत की अपनी यात्रा खत्म कर राष्ट्रपति पुतिन अपने देश मॉस्को के लिए रवाना होंगे.
ये भी पढ़ें-“संचार साथी ऐप” पर मचा घमासान…विपक्ष ने बताया जासूसी; विवाद बढ़ने पर सरकार ने लिया यू-टर्न तोड़ा भ्रम-Video