महिला पुलिसकर्मी ने हाईवे पर गाड़ी रोक कर किया डांस…Video वायरल
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि कुछ महिलाएं हाईवे पर गाड़ी से उतरने के बाद डांस कर रही है. बताया जा रहा है कि डांस करने वाली महिलाओं में से एक महिला राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल है और उनका नाम प्रियंका शेखावत है.
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @PRMundru एकाउंट से वीडियो शेयर किया गया है और वीडियो को राजस्थान पुलिस को टैग करते हुए लिखा गया है कि अब तक कोई और होता तो पुलिस कार्रवाई कर चुकी होती. सारे नियम तो केवल गरीबों के लिए बने हैं.

हालांकि इस वीडियो को लेकर अभी तक प्रियंका शेखावत की ओर से कोई बयान नहीं आया है और न ही राजस्थान पुलिस ने कोई बयान दिया है. अगर किसी तरह का बयान राजस्थान पुलिस या प्रियंका शेखावत का आता है तो उसे भी प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया जाएगा. फिलहाल ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल खबर के आधार पर लिखी गई है. इसकी पुष्टि खबर स्टिंग नहीं करता.
अगर आप @PoliceRajasthan में कांस्टेबल हैं, तो किसी भी हाईवे पर अपनी गाड़ी रोक कर बीच सड़क पर डांस कर सकते हैं, कोई कारवाई नहीं होगी!
ऐसा ही कांस्टेबल प्रियंका शेखावत कर रही है,
अगर यह कांस्टेबल नहीं होती तो अब तक कारवाई हो चुकी होती,
वैसे सारे नियम कानून गरीबों के लिए बने हैं। pic.twitter.com/59HJM8DYd9— Pappu Ram Mundru Sikar (@PRMundru) December 14, 2025
ये भी पढ़ें-Heart Attack: ज्वेलरी दिखा रहा शख्स लुढ़क गया कुर्सी पर बैठे-बैठे…दी गई CPR और फिर… Video