सरदार वल्लभभाई पटेल के त्यागमय जीवन और कार्यों से प्रेरणा लें आज के युवा
kanpur: चंद्रशेखर आज़ाद जन कल्याण समिति द्वारा पूर्व उप प्रधानमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्य तिथि पर पुष्पांजलि सभा कमला नेहरू पार्क में आयोजित की गई. इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि देश के विकास एवं स्वतंत्रता में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा.
सभा में समाजसेवी सर्वेश कुमार पांडे निन्नी ने कहा कि पूर्व गृह उप प्रधानमंत्री सरदार पटेल ने गांधी, नेहरू, कमल आज़ाद और राजेंद्र प्रसाद आदि नेताओं के साथ देश को ब्रिटिश हुकूमत से आज़ाद कराने में बहुमूल्य योगदान दिया है और वे सदैव याद किए जाएंगे. उन्होंने जिस दूरदृष्टि और शुद्ध राजनीति से 565 देशी रियासतों को भारतीय संघराज्य में विलय कराया था, उसके लिए उनके इस साहसपूर्ण कार्य की सदैव प्रशंसा की जाएगी. आज आवश्यकता है कि पटेल जी के त्यागमय जीवन और कार्यों से प्रेरणा ली जाए.
सभा का संचालन प्रचार मंत्री संदीप साहू ने किया तो वहीं विचार रखने वालों में अनिल त्रिपाठी, रवि दत्त, मनीष मेहता, सुधीर साहू, मनोज दुबे आदि मौजूद रहे.
ये भी पढ़ें-महिला पुलिसकर्मी ने हाईवे पर गाड़ी रोक कर किया डांस…Video वायरल