विदेशी टूरिस्ट रो रही थी कोलाबा बीच पर…महिला बाइकर ने की इस तरह मदद-Video

January 12, 2026 by No Comments

Share News

Mumbai Colaba Beach Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक विदेशी महिला रोते हुए दिख रही है तो वहीं एक भारतीय महिला बता रही है कि वह अपना रास्ता भूल गई थीं और उन्होंने विदेशी महिला को उनके बताए होटल पर पहुंचाया. दरअसल विदेशी टूरिस्ट मुंबई में बीच पर टहलते-टहलते बहुत दूर कोलाबा बीच तक पहुंच गई और फिर वापसी में अपना रास्ता भूल गईं.

इस दौरान उसके फोन में नेट भी नहीं चल रहा था और गूगल भी नहीं काम कर रहा था. इस पर वह रात करीब 10:00 बजे मुंबई में कोलाबा में रो रही थीं. इसी दौरान वहां से एक रैपीडो बाइकर सिंधु कुमारी गुजर रही थीं. विदेशी टूरिस्ट को रोते हुए देख कर उन्होंने बाइक रोकी और उनसे पूछा तो विदेशी टूरिस्ट ने बताया कि वह होटल कोकोनट में रुकी हैं लेकिन वह अपने होटल तक जाने का रास्ता भटक गई हैं और वह अपने होटल तक नहीं पहुंच पा रही हैं. इस पर सिंधु कुमारी ने उनको अपनी बाइक पर ठाकर सुरक्षित उनको होटल तक पहुंचाया. होटल पर पहुंचन के बाद टूरिस्ट विदेशी महिला का खुशी का ठिकाना नहीं रहा और वह सिंधु कुमारी का धन्यवाद करती दिखीं.

ये भी पढ़ें-तीन साल की बच्ची से रेप करने वाले को पुलिस ने मारी गोली…हुआ ये हाल- Video