भाजपा नेता के बेटे ने की आत्महत्या…वीडियो बनाकर पत्नी व ससुरालीजनों पर लगाए गम्भीर आरोप; पिता को भी आया हार्ट अटैक-Video

November 2, 2026 by No Comments

Share News

Meerut News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से सामने आया है. यह वीडियो भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता के बेटे प्रवल का है. वीडियो में भी शख्स अपना नाम प्रवल गुप्ता बता रहा है और पत्नी व ससुरालीजनों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर आत्महत्या करने की बात वीडियो में कही है.

खबर है कि जहरीला पदार्थ खाकर प्रवल ने अपना जीवन समाप्त कर लिया है. प्रवल की दो महीने की बेटी भी है. वीडियो में प्रवल ने कोर्ट से बेटी की कस्टडी अपने माता-पिता को देने के लिए कही है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेटे की मौत की खबर सुनकर पिता राजीव गुप्ता को भी हार्ट अटैक आ गया है और उनका इलाज अस्पताल में जारी है. तो वहीं मृतक युवक की पत्नी ने दहेज मांगने की पुलिस में शिकायत की थी और फिर काउंसलिंग के दौरान पुलिस ने परिजनों को धमकाया था तो वहीं वीडियो में भी शख्स ने पुलिस पर धमकी देने का आरोप लगाया है और पत्नी पर आरोप लगाया है कि वह हमेशा जेल भिजवाने की धमकी देती थी. बताया जा रहा है कि वीडियो बनाने के बाद ही शख्स ने जहरीला पदार्थ खा लिया और इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई.

वीडियो में प्रवल ने सरकार से पत्नी व ससुरालीजनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पूरा मामला मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के पटेलपुरी कालोनी का है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है तो वहीं परिवार में मातम पसरा हुआ है.

ये भी पढ़ें-CM उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ की शादी…पहली पत्नी पायल से जुलाई में ही लिया था तलाक; जश्न में पहुंचे ये नेता-Video