क्या वाकई महिलाओं पर सवार हो जाते हैं भूत…? कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के पंडाल से आया चौंका देने वाला Video
Dhirendra Shastri: अपनी हाजिर जवाबी और विवादित बयान के कारण हमेशा चर्चा में रहने वाले बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री एक बार फिर से चर्चा में हैं. दरअसल बुंदेलखंड के बांदा जिले में लगे उनके दरबार के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं जिसमें कोई महिला जीभ निकाल रही है तो कोई तेजी से सिर हिला रही तो कोई जमीन पर लोटी जा रही है और तेजी से हाथ हिला रही है.
फिलहाल तो ये महिलाएं और पुरुषों की हरकत से लग रहा है कि मानो वे किसी मानसिक बीमारी से ग्रसित हों लेकिन धीरेंद्र शास्त्री इसे भूत बताकर ठीक करने का दावा कर रहे हैं. इसके बाद से सोशल मीडिया पर लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या वाकई भूत महिलाओं पर सवार हो जाते हैं? क्या 21वीं सदी में भी इन सब पर भरोसा करना चाहिए? तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि वो ये वीडियो देखकर डर गए.
up पुलिस की भारी सुरक्षा में धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में बांदा के सभी भूत इकट्ठा हो गए है
जिस देश में पाखंड अंधविश्वास को बढ़ावा देने के लिए इतनी भारी सुरक्षा दी जाएगी उस देश में विज्ञान कभी जन्म नहीं ले पाएगा pic.twitter.com/HTDIbqdTjT
— Surya Samajwadi (@surya_samajwadi) January 20, 2026
बता दें कि बांदा में धीरेंद्र शास्त्री का दरबार लगा है जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं और हनुमान कथा सुन रहे हैं. यहां पर पहले दिव्य दरबार और फिर कथित भूत-प्रेत बाधा निवारण का दरबार लगाया गया, जिसने पूरे पंडाल का माहौल पूरी तरह बदल दिया.
हमेशा की तरह यहां भी धीरेंद्र शास्त्री पर्चियों के माध्यम से लोगों की अर्जी सुन रहे हैं और समस्याओं का निराकरण करने का दावा कर रहे हैं. किसी ने खुद को बीमारी से परेशान बताया तो किसी ने पारिवारिक कलह की समस्या बताई. इसी बीच अचानक माहौल तब बदला, जब पंडाल के अलग-अलग हिस्सों से चीखने-चिल्लाने और तेज आवाजों की गूंज सुनाई देने लगी. इसके बाद देखते ही देखते करीब 100 से अधिक महिलाओं के साथ ही युवतियां और पुरुष अपने-अपने बाल खोलकर सिर को गोल-गोल घूमाते हुए पहुंचे. कुछ जमीन पर सिर पटक रहे थे तो कुछ बेसुध अवस्था में कांपते दिखाई दिए. मानो उनको कोई गम्भीर मानसिक बीमारी हो.
👉🏾 बाँदा में धीरेंद्र शास्त्री की कथा के दौरान एक साथ कई भूत वाली महिलाएं आईं, कोई लंबी जीभ निकाले है कोई कूद रही है कोई उखाड़ पछाड़ कर रही है।
👉🏾 इस दृश्य को देखकर महिला पुलिस कर्मी मुश्कुरा रही हैं। और पुरुष पुलिस कर्मी हँसते दिखाई दे रहे हैं, जैसे वो सबकुछ जानते हैं कि आखिर… pic.twitter.com/zTaN45IlTe
— Abhimanyu Singh (@Abhimanyu1305) January 19, 2026
इन सबको देखते ही कथा मंच से धीरेंद्र शास्त्री ने ऊंची आवाज में “राम-राम” का जाप करना शुरू किया और फिर उन्होंने कथित भूत उतारने की प्रक्रिया शुरू की तो पूरा पंडाल जय श्रीराम और बालाजी सरकार के नारों से गूंज उठा. फिर धीरेंद्र शास्त्री मंच से घोषणा करते हैं कि ‘बालाजी की सेना छोड़ी जाए और जहां-जहां प्रेत रोगी बैठे हैं, उन्हें ढूंढ-ढूंढकर यहां लाया जाए’.
इसके बाद ही कथा स्थल पर प्रेत रोगियों की लम्बी कतार लग गई तो वहीं बारी-बारी से सभी को मंच के पास बुलाया गया और फिर कथित तौर पर उनकी बाधाओं से मुक्ति के लिए उपाय किए गए. यहां बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री का ये दरबार 20 जनवरी को सम्पन्न हो चुका है लेकिन दरबार के एक-एक कर कई चौंकाने वाले वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
DISCLAIMER: खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और जानकारी के आधार पर लिखी गई है. इसकी पुष्टि khabarsting.com नहीं करता और न ही किसी तरह के अंधविश्वास व पाखंड को बढ़ावा देता है.
ये भी पढ़ें-कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के पुलिसकर्मी ने छुए पैर…मचा बवाल; सियासत तेज-Video