“श्रीराम” पर लगा SC/ST एक्ट…गलती से फूट गई “रावण” बने कलाकार की आंख-Video
Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है. खबर सामने आ रही है कि यहां रामलीला मंचन के दौरान श्रीराम ने कलाकार से गलती से ऐसे तीर चल गया जिससे रावण अंधा हो गया. इसके बाद राम की भूमिका निभाने वाले कलाकार के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज कर दिया गया है और रावण बने कलाकार ने कई गम्भीर आरोप भी लगाए हैं. रामलीला मंचन की यह घटना दो महीने पहले की बताई जा रही है.
बता दें कि राम की भूमिका नैतिक पांडेय निभा रहे थे. घटना 13 नवंबर 2025 की देर रात करीब 12:30 बजे की है. सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, सोनभद्र के शाहगंज थाना क्षेत्र के खैरा गांव में रामलीला का मंचन हो रहा था. बताया जा रहा है कि यहां पर राम-रावण युद्ध का दृश्य था और भगवान राम की भूमिका में नैतिक पांडेय थे और उन्होंने स्क्रिप्ट के मुताबिक तीर चलाया लेकिन गलती से तीर सीधे रावण बने सुनील कुमार की आंख पर लग गया और वह दर्द से चीखते हुए मंच पर ही गिर पड़े. तो कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई.
इस पर रामलीला कमेटी के सदस्यों ने तुरंत सुनील को उठाया और प्राथमिक उपचार दिया इसी के साथ ही वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सुनील की बाईं आंख की रोशनी पूरी तरह चले जाने की बात कही और कहा कि इससे दूसरी आंख भी प्रभावित हो सकती है.
चूंकि सुनील कुमार SC/ST समुदाय से आते हैं. इसलिए उनके परिवार ने बिना देरी किए नैतिक पांडेय के खिलाफ SC/ST एक्ट की धारा 3(1)(r) के तहत केस दर्ज करा दिया है जो कि जानबूझकर अपमान या चोट पहुंचाने से जुड़ी है. इसके साथ ही IPC की धारा 307 (जान से मारने की कोशिश) और 338 (लापरवाही से गंभीर चोट) भी जोड़ी गई हैं.
फिलहाल पुलिस ने मामले में तुरंत जांच शुरू कर दी है. इस सम्बंध में शाहगंज थाने के पुलिस अधिकारी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने बताया कि रामलीला में राम की भूमिका निभाने वाले नैतिक पांडेय पर केस दर्ज होने की बात कही है.
सुनील और नैतिक का बयान
तो वहीं इस मामले में सोशल मीडिया पर सुनील कुमार का बयान वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने दावा किया कि वह 10 सालों से रावण की भूमिका निभा रहे हैं लेकिन इस बार रामलीला मंचन में उनकी आंख की रोशनी चली गई है. सुनील कुमार ने बताया है कि राम की भूमिका निभाने वाले नैतिक पांडे को बार-बार मना किया फिर भी तीर मेरे आंख में मार दी. हमसे कोई द्वेष नहीं था. मगर पता नहीं क्यों उन्होंने ऐसा किया. यही नहीं सुनील कुमार ने ये भी आरोप लगाया कि जब हमने उनसे सहयोग करने की अपेक्षा की तो वह अपशब्द कहने लगे. उनका दावा है कि कमेटी के लोगों ने भी कोई सहयोग नहीं किया. मैंने अपनी सुविधा से वाराणसी में इलाज करवाया है और मेरा अभी भी इलाज चल रहा है.
वहीं नैतिक पांडेय का कहना है कि जब वह तीर चला रहे थे, उसी वक्त रावण बने सुनील कुमार इस तरह झुक गए कि तीर उनकी आंख में जा लगा. नैतिक का दावा है कि उन्होंने लापरवाही या फिर जानबूझकर आंख में तीर नहीं चलाया था. सुनील कुमार द्वारा लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं और मुझे फंसाया जा रहा है.
यूपी के सोनभद्र में रामलीला मंचन के दौरान ‘राम’ की तीर से रावण का किरदार निभा रहे शख्स की आंख की रोशनी चली गई
◆ इसके बाद ‘राम’ का किरदार निभा रहे नैतिक पांडेय और कार्यक्रम के आयोजक रामसनेही सिंह के खिलाफ SC/ST एक्ट में मामला दर्ज किया गया है
◆ बता दें कि, यह मामला 13 नवंबर… pic.twitter.com/4LgotEFjP9
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) January 31, 2026
ये भी पढ़ें-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छपरा के युवक ने कहे अपशब्द और दी धमकी…Video वायरल