दिल्ली की बेटियां अब बनेंगी “लखपति” लेकिन होंगी ये शर्तें…दिल्ली सरकार शुरू करेगी नई योजना-Video

February 10, 2026 by No Comments

Share News

Delhi News: दिल्ली की बेटियों के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार पहले से चल रही एक योजना में बड़ा बदलाव कर नए नाम के साथ एक नई योजना शुरू करने जा रही है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि 31 मार्च तक लाडली योजना को बंद कर दिया जाएगा और फिर 1 अप्रैल से ‘दिल्ली लखपति बिटिया योजना’ शुरू की जाएगी और इसके तहत सरकार बेटियों को पहले से अधिक आर्थिक सहायता देगी लेकिन इसकी कुछ शर्तें भी होंगी.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा योजना के बारे में बताते हुए कहा “हम लाडली योजना को बंद कर देंगे और इसकी जगह नई योजना शुरू करेंगे जिसका नाम होगा दिल्ली लखपति बिटिया योजना होगा.” उन्होंने आगे बताया कि इस योजना के तहत हम हर बच्ची को जो दिल्ली की निवासी है और जिसका परिवार दिल्ली में निवास करता है या रहता होगा उनके घर की 2 बच्चियों को इस योजन का लाभ दिया जाएगा.

वह आगे बोलीं कि इसमें 20 हजार की राशि बढ़ाई जाएगी जो कि पहले जो 36000 थी इसी को हमने 56000 कर दिया है. उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ 12वीं में पहुंचने पर नहीं बल्कि ग्रेजुएशन करने पर मिलेगा. कम 1 लाख मिलेंगे. उन्होंने ये भी कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि दिल्ली की सभी बेटियां जो इसमें आती हैं उन्हें इसमें जोड़ा जाए. हम कुछ शर्ते लगाएंगे.

2008 में शुरू हुई थी लाडली योजना

मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि लाडली योजना की शुरुआत वर्ष 2008 में की गई थी. उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत अलग-अलग चरणों में कुल 36 हजार रुपये बेटियों के खाते में जमा किए जाते थे और यह राशि मेच्योरिटी पर मिलती थी हालांकि, इस योजना के तहत एक लाख से अधिक खाते अनक्लेम्ड रह गए थे.

उन्होंने आगे बताया कि दिल्ली में भाजपा सरकार बनने के बाद 31 हजार बच्चियों को चिह्नित कर 90 करोड़ रुपये जारी किए गए. इसी के साथ ही 41 हजार और लाभार्थियों की पहचान की गई और फिर सरकार के एक साल पूरे होने के मौके पर 100 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं. बता दें कि सरकार ने इस योजना के लिए 160 करोड़ रुपये का बजट तय किया है और जरूरत पड़ने पर फंड बढ़ाने का भी आश्वासन दिया गया है.

दिल्ली लखपति बिटिया योजना’ के बारे में जानें सब कुछ

योजना 1 अप्रैल से शुरू होगी.
इसका लाभ एक परिवार की दो बेटियों को मिलेगा.
वार्षिक आय सीमा 1 लाख से बढ़ाकर 1.20 लाख रुपये होनी चाहिए.
इस योजना में जहां पहले 36 हजार रुपये जमा होते थे वहीं अब 20 हजार रुपये बढ़कर मिलेंगे.
राशि स्नातक (Graduation) पूरा होने के बाद ही मिलेगी.

पूरी करनी होगी ये शर्तें

बेटी का जन्म दिल्ली में ही हुआ हो.
पूरा टीकाकरण हुआ हो.
मान्यता प्राप्त स्कूल से पढ़ाई की हो.
18 वर्ष से पहले विवाह नहीं होना चाहिए.

उन्होंने कहा कि 18 साल से पहले अगर मां-बाप उसकी शादी करते हैं तो इस योजना का लाभ उसे नहीं मिलेगा.

ये भी पढ़ें-Haryana: सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा… झूला गिरने से इंस्पेक्टर की मौत; कई घायल-Video