Ramadan-2026: कई जगहों पर देखा गया चांद…कल होगा पहला रोजा; ये रहेगा सहरी और इफ्तार का समय
Ramadan-2026: रमजान का पवित्र महीना देश में कल से शुरू होगा. यानी कल, गुरुवार 19 फरवरी को पहला रोजा होगा. इसको लेकर दिल्ली की फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम अहमद का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होने कहा है कि चांद देखा गया है. कल से रोजा रखने की शुरुआत की जाएगी.
मरकज़ी शिया चाँद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैय्यद सैफ अब्बास नकवी ने सूचना दी है कि 19 फरवरी को रमज़ान की पहली होगी और हजरत इमामे हसन अ0स0 का जन्म दिवस 5 मार्च को है तथा हज़रत अली अ0स0 की शहादत 11 मार्च 2026 को है
सहरी और इफ्तार का समय
सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, 19 फरवरी 2026 को संभावित तौर पर सहरी का अंतिम समय सुबह 5:35 बजे तक रहेगा और फिर इसके बाद रोजा शुरू हो जाएगा तो वहीं सूर्यास्त के समय यानी करीब 6:15 बजे इफ्तार किया जाएगा. यहां बता दें कि सहरी और इफ्तार का समय कुछ शहरों में अलग-अलग कुछ मिनट के लिए आगे-पीछे हो सकता है, इसलिए अपने स्थानीय मस्जिद या आधिकारिक कैलेंडर से समय की पुष्टि करने के बाद ही सहरी और इफ्तार करें.
कल ही सऊदी अरब में देखा गया था चांद
बता दें कि सऊदी अरब में 17 फरवरी 2026 को ही चांद दिखाई देने की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई थी और फिर इसी के साथ शाबान का महीना समाप्त हो गया और रमजान 1447 हिजरी शुरू हो गया है. मंगलवार को सऊदी अरब में रात से ही तरावीह की नमाज अदा की जाती है, तो वहीं 18 फरवरी, बुधवार को पहला रोजा रखा गया.
ये भी पढ़ें-Health Tips: एक ही तेल लगातार न करें इस्तेमाल…जानें देशी घी का सेहत पर क्या होता है असर?