वकीलों के होली मिलन समारोह में लगे बार बालाओं के ठुमके…Video वायरल
Kanpur: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें बार बालाएं अश्लील डांस करती दिख रही हैं. ये वीडियो कानपुर कचहरी का बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, कानपुर बार एसोसिएशन लॉन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें भोजपुरी गानों पर रशियन डांसरों ने जमकर ठुमके लगाए तो साथ में अधिवक्ता भी जमकर झूमें और लोगों ने जमकर अपने मोबाइल में डांस रिकार्ड किया और खूब सीटियां बजी.
यानी माहौल पूरा रंगीन नजर आ रहा है वीडियो में. वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर अधिवक्ताओं की जमकर आलोचना हो रही है. एक्स पर एक यूजर ने लिखा है कि ‘कानपुर बार एसोसिएशन की तरफ से होली उत्सव के उपलक्ष्य में रशियन का डांस कराया जा रहा है. तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखते हुए कहा है कि’लगता है यह कानपुर की कचहरी नहीं है बल्कि लफंगों और दलालों का सम्मेलन चल रहा है.
अन्नू अवस्थी ने भी खूब लगवाए ठुमके
इस मौके पर कानपुर के जाने-माने हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी ने अपने चिर-परिचित अंदाज में लोगों को जमकर ठहाके लगवाए. वह बोले, “वकीलों की पत्नियां बड़ी समझदार होती हैं. महामंत्री जब चुनाव जीते तो घर पहुंचे. उनकी पत्नी पूड़ी और बालूशाही लेकर बाहर जा रही थीं. देखकर रुक गईं और उन्हें ही खाने को दे दिया. महामंत्री ने पूछा हम नहीं आते तो क्या करतीं. इस पर जवाब मिला कि गाय को खिलाने ले जा रहे थे, उसे ही खिलाते.” इस पर कार्यक्रम स्थल ठहाकों से गूंज उठा.
कोर्ट में 4.7 करोड़ केसेस पेंडिंग पड़े तड़प रहे हैं ,
और यहां उनकी आज सुनवाई चल रही हैं।pic.twitter.com/5OxlX0qt2l
— मटियामेट (@matiyamet_) February 28, 2026