Iran-Israel War: ईरान का भीषण पलटवार…इजरायल सहित 8 देशों पर किया अटैक; नेतन्याहू ने दिया बड़ा बयान-Video

February 28, 2026 by No Comments

Share News

Iran-Israel War: शनिवार की सुबह जहां पहले अमेरिका-इजरायल ने मिलकर ईरान पर हमला बोला तो वहीं खबर सामने आ रही है कि अब ईरान ने भीषण पलटवार करते हुए इजरायल के साथ ही 8 देशों पर हमला बोला है. तो वहीं इजरायल पर एक के बाद एक करीब 70 बैलिस्टिक मिसाइलें इजराइल पर दागी है. इस भीषण हमले के बाद इजरायल में अलर्ट जारी कर दिया गया है.

ईरान ने अपने पड़ोसी देशों, बहरीन, UAE, कुवैत, कतर, ओमान, सऊदी अरब, जॉर्डन, इराक पर भी जोरदार हमला किया है. दरअसल यहां पर अमेरिका के बड़े सैन्य ठिकाने हैं. इसको लेकर ईरान ने पहले ही कह दिया था कि अगर उसकी जमीन पर इन देशों की मदद से हमला हुआ तो वो इनको भी नहीं छोड़ेगा.

तो इसी बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बयान सामने आय़ा है जिसमें उन्होंने साफ कह दिया है कि वो ईरान में तख्ता पलट करके ही मानेंगे. तो वहीं ट्रंप ने भी चेतावनी देते हुए कहा है कि ‘सरेंडर करो नहीं तो मरो’. इस तरह से माना जा रहा है कि मिडिल ईस्ट में महायुद्ध की शुरुआत हो गई है. अब आगे क्या होगा ये सवाल दुनिया भर के जेहन में कौंध रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल अधिकारियों के बयान में कहा गया है कि ईरान की एक मिसाइल देश की तरफ आ रही थी, इसलिए पूरे उत्तरी इजरायल में सायरन बजाए गए हैं. तो वहीं इजरायली सेना ने बयान देते हुए कहा है कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम मिसाइल को रोकने के लिए काम कर रहे हैं.

मालूम हो कि शनिवार की सुबह US और इजरायल ने मिलकर ईरान के खिलाफ हवाई और समुद्री हमले शुरू कर दिए थे. रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हमले अभी भी लगातार जारी हैं तो वहीं कई अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स ने दावा किया है कि यूनाइटेड स्टेट्स ने दिन में पहले ही ईरान पर हमले शुरू कर दिए थे, जिसे इजरायल के साथ ईरान पर जॉइंट ऑपरेशन कहा जा रहा है.

बता दें कि अमेरिका ने हाल के वक्त में पश्चिम एशिया में फाइटर जेट, एयरक्राफ्ट कैरियर के साथ ही गाइडेड-मिसाइल डिस्ट्रॉयर और दूसरी कैपेबिलिटी पहले ही तैनात कर दी थी.

नेतन्याहू ने कही ये बड़ी बात

दूसरी ओर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बयान सामने आया है और उन्होंने अमेरिका-इजराइल हमलों की पुष्टि की है और कहा कि ईरान के ‘हत्यारे आतंकवादी शासन’ को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने चाहिए.

नेतन्याहू ने एक ट्वीट करते हुए कहा है “महज एक घंटे पहले, इजरायल और संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान में आतंकवादी शासन द्वारा उत्पन्न अस्तित्वगत खतरे को समाप्त करने के लिए एक अभियान शुरू किया है.” इसी पोस्ट में आगे कहा गया है कि मैं अपने महान मित्र, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनके ऐतिहासिक नेतृत्व के लिए धन्यवाद देता हूं.

इस हत्यारे आतंकवादी शासन को परमाणु हथियारों से लैस होने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए जो इसे पूरी मानवता के लिए खतरा बनने में सक्षम बना देगा. हमारा संयुक्त अभियान बहादुर ईरानी लोगों के लिए अपने भाग्य को अपने हाथों में लेने के लिए परिस्थितियां तैयार करेगा. हम साथ खड़े रहेंगे, साथ मिलकर लड़ेंगे और साथ मिलकर इजरायल की अमरता सुनिश्चित करेंगे.

इसी के साथ ही एक अन्य बयान में नेतन्याहू ने कहा, अयातुल्ला शासन 47 सालों से ‘इजरायल की मौत,’ ‘अमेरिका की मौत’ चिल्ला रहा है. इसने हमारा खून बहाया है और कई अमेरिकियों की हत्या की है और अपने ही लोगों का कत्लेआम किया है. इस खूनी आतंकी राज के पास न्यूक्लियर हथियार नहीं होने चाहिए जो इसे पूरी इंसानियत के लिए खतरा बना दे.उन्होंने ये भी कहा है कि हमारी मिलकर की गई कार्रवाई से बहादुर ईरानी लोगों के लिए अपनी किस्मत खुद अपने हाथों में लेने के हालात बनेंगे.’

नेतन्याहू ने आगे कहा है कि ‘अब समय आ गया है कि ईरानी लोगों के सभी हिस्से – फारसी, कुर्द, अजेरी, बलूच और अहवाजी – ज़ुल्म का बोझ उतार कर फेंक दें और एक आजाद और शांति पसंद ईरान बनाएं. उन्होंने ये भी कहा कि मैं आप इजराइल के नागरिकों से कहता हूं कि होम फ्रंट कमांड के निर्देशों पर ध्यान दें और आने वाले दिनों में ऑपरेशन ‘द रोर ऑफ द लायन’ के दौरान, हम सभी को सब्र और हिम्मत के साथ खड़ा होना होगा और हम सब साथ लड़ेंगे और फिर हम सब एक साथ मिलकर इजरायल को हमेशा के लिए पक्का करेंगे.’

ये भी पढ़ें-अमेरिका-इजरायल ने किया ईरान पर हमला…इराक ने भी अपना एयरस्पेस कर दिया बंद; ईरान-ट्रंप ने दी धमकी-Video