ईरान को अमेरिका ने एक बार फिर दी खुली धमकी… डोनाल्ड ट्रंप बोले- मैं 47 वां राष्ट्रपति…आज देखना इन पागलों…

March 13, 2026 by No Comments

Share News

Iran-America-Israel War: सोशल मीडिया पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ताजा बयान तेजी से वायरल हो रहा है. उन्होंने एक बार फिर से ईरान को खुली धमकी दी है और शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि देखते रहिए कि आज इन पागलों के साथ क्या होता है?

डोनाल्ड ट्रंप ने पोस्ट शेयर करते हुए दावा किया है कि ईरान की सैन्य क्षमता को भारी नुकसान पहुंचा है इसी के साथ ही ईरान को धमकी भी दी है. उन्होंने पोस्ट में लिखा और दावा किया कि ईरान की नौसेना खत्म हो चुकी है, वायुसेना भी अब नहीं रही और उसके मिसाइल, ड्रोन व अन्य सैन्य संसाधनों को नष्ट किया जा रहा है. इसके अलावा ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरान के कई नेता भी मारे जा चुके हैं.

47 वर्षों तक दुनिया भर में की निर्दोष लोगों की हत्या

डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पोस्ट में ये ईरान पर बड़ा आरोप लगाते हुए लिखा कि ईरान पिछले 47 वर्षों से दुनिया भर में निर्दोष लोगों की हत्या कर रहा है और अब मैं, अमेरिका का 47वां राष्ट्रपति, उन्हें खत्म कर रहा हूं. यह मेरे लिए बड़ा सम्मान है.

मोजतबा ने पहला बयान जारी करते हुए दी धमकी

बता दें कि ईरान पर बीते शनिवार सुबह अमेरिका के साथ मिलकर इजरायल ने हमला किया था और इसके जवाब में ईरान ने अमेरिका की मदद करने वाले 8 खाड़ी देशों पर हमला कर दिया था. तभी से युद्ध जारी है. इसी बीच ईरान के नए सर्वोच्च नेता आयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने पहला बयान जारी करते हुए कि होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने का इस्तेमाल ताकत के रूप में किया जाना चाहिए और अमेरिका के ठिकानों पर हमले जारी रहेंगे. इसी के बाद ट्रंप का बयान सामने आया है. फिलहाल ईरान से युद्ध के बीच दुनिया भर में गैस और पेट्रोल-डीजल को लेकर भारी संकट देखने को मिल रहा है.

अमेरिका ने रूसी तेल खरीदने की दी अस्थायी मंजूरी

बता दें कि दुनिया भर के तेल बाजार में इस युद्ध ने हड़कंप मचा दिया है क्योंकि सप्लाई ठप पड़ने का संकट और गहराता जा रहा है. तो वहीं वैश्विक संकट भापने के बाद अमेरिका ने अचानक अपनी रुख बदलते हुए दूसरे देशों को रूसी तेल खरीदने के लिए अस्थायी मंजूरी देने का निर्णय लिया है.

इस सम्बंध में अमेरिकी वित्त मंत्रालय की ओर से एक नोटिस जारी किया गया है जिसमें 12 मार्च को सुबह 12.01 बजे या उससे पहले जहाजों पर लादे गए रूसी कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों से संबंधित लेनदेन की अनुमति दी गई है. इस आदेश में ये भी कहा गया है कि यह आदेश 11 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा.

14 दिनों से जारी है युद्ध

बता दें कि ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल का युद्ध पिछले 14 दिनों से जारी है. इस युद्ध ने पूरे एशिया को बेहद तनाव में पहुंचा दिया है. इस युद्ध का खामियाजा पूरी दुनिया को चुकाना पड़ रहा है. गैस के साथ ही डीजल और पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें-ईरान सुप्रीम अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत…खबर पढ़ते वक्त रो पड़ी न्यूज एंकर; लखनऊ से लेकर कश्मीर तक विरोध प्रदर्शन-Video