फेरे के दौरान दूल्हे ने दुल्हन से लिया ऐसा वचन सभी हो गए हैरान….Video

March 19, 2026 by No Comments

Share News

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि मंडप सजा हुआ है और मंडप पर दुल्हा, दूल्हन बैठे हुए हैं और पंडित जी फेरे के बाद बैठे हैं तो वहीं दुल्हा प्रज्ज्वलित दीपक के ऊपर हाथ रखकर कहता है कि सातो वचन निभाउंगा और अगर आपकी बेटी सीता बनी तो मैं भी राम बनकर दिखाउंगा. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

तो वहीं सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि हाल ही में जो घटनाएं हुई हैं उससे डर कर दुल्हा ऐसा कह रहा है. दरअसल देश के तमाम हिस्सों से हाल ही में ऐसी खबरें सामने आई जिसमें पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी या फिर पति ने ही जब पत्नी का चक्कर किसी और के साथ देखा तो उसे तलाक दे दिया.

एक कांड में तो पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति के टुकड़े कर नीले ड्रम में भर दिया और फिर सीमेंट डाल दिया था लेकिन बेटी ने पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया. फिलहाल इस मामले में दोनों आरोपी जेल की सलाखों के पीछे हैं तो वहीं एक घटना सामने आई थी जिसमें नई शादी के बाद पति-पत्नी हनीमून के लिए गए लेकिन केवल पत्नी लौटी. दरअसल पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी. इसी तरह की तमाम घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं.

माना जा रहा है कि इन घटनाओं को ध्यान में रखते हुए ही वायरल वीडियो में दुल्हे ने इस तरह की प्रतिज्ञा की और दुल्हन के परिवारवालों के सामने ही शपथ खाया लेकिन इस तरह की घटनाएं समाज को चिंता में डालने वाली हैं. लगातार देखा जा रहा है कि लोगों के अंदर से नैतिकता खत्म होती जा रही है और लोग किसी भी तरह का अपराध करने से पहले उसके परिणाम के बारे में भी नहीं सोचते.

ये भी पढ़े-चार साल के बच्चे ने डाल दिया रंग…गुस्से से बौखलाई दादी ने उड़ेल दिया खौलता पानी; दिल दहला देने वाला Video वायरल