गर्भवती महिला के साथ दिन-दहाड़े छेड़छाड़…पीछे से आकर धूर्त ने किया ऐसा; लगी चीखने-Video

April 17, 2026 by No Comments

Share News

Jaipur Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो कि सीसीटीवी फुटेज है. इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक गर्भवती महिला धीरे-धीरे गली से जा रही है. इसी दौरान उसका पीछा करते हुए एक शख्स दिखाई देता है. महिला कुछ समझ पाती, धूर्त आदमी उसे पीछे से पकड़ लेता है और उसके प्राइवेट पार्ट को तेजी से दबा देता है जिससे महिला चीखने लगती है और फिर ये शर्मनाक हरकत कर शख्स तेजी से भागने लगता है. इस पर महिला उसे अपशब्द कहते हुए दिख रही है.

ये वीडियो जयपुर के मालवीय नगर से सामने आया है. वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर वायरल करने वाले शख्स ने जयपुर पुलिस से इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है तो वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भी ये वीडियो टैग किया गया है. वीडियो पर लोगों ने कॉमेंट करते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

तो वहीं कुछ यूजर्स ने भाजपा की भजनलाल सरकार को महिला सुरक्षा के मामले में निष्क्रिय सरकार करार दिया है और कहा है कि भाजपा के शासनकाल में महिलाओं के साथ क्या हरकत की जा रही है. बदमाशों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि गर्भवती महिला तक को निशाना बनाया जा रहा है. पुलिस क्या कर रही है?

तो वहीं आरोपी ने पुलिस की डर से कोर्ट में सरेंडर कर दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है.

ये भी पढ़ें-ट्रेन में रुपए मांगने और अभद्र व्यवहार करने पर यात्रियों ने किन्नर को जमकर पीटा-Video