Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को…इस मुहूर्त में खरीदें सोना-चांदी; इन राशियों को होगा लाभ; पढ़ें पूजा विधि

April 18, 2026 by No Comments

Share News

Akshaya Tritiya 2026: सनातन धर्म के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक अक्षय तृतीया जिसे आखातीज भी कहते हैं. यह वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को पड़ता है जो कि इस बार 19 अप्रैल 2026 है. मान्यता है कि इस दिन जो भी शुभ कार्य करो, जैसे दान-पुण्य, सोने-चांदी की खरीदारी आदि सब अक्षय यानी कभी न नष्ट होने वाला हो जाता है. इसीलिए इसे समृद्धि का प्रतीक माना जाता है और यही वजह है कि इस दिन लोग बढ़ चढ़कर सोना आदि आभूषण की खरीदारी करते हैं.

हिंदू पंचांग के मुताबिक, इस बार तृतीया तिथि की शुरुआत 19 अप्रैल 2026 की सुबह 10.49 मिनट पर होगी और समाप्ति 20 अप्रैल 2026 की सुबह 7.27 मिनट पर होगी. 19 अप्रैल 2026 सुबह 10.49 मिनट से लेकर दोपहर 12.20 मिनट तक मुख्य रूप से अक्षय तृतीया मनाई जाएगी और इसी दौरान किसी भी सामान का खरीदना शुभ माना जाएगा. हालांकि इसे अबुझ मुहूर्त भी कहा जाता है तो पूरा दिन ही शुभ रहेगा.

इस त्योहार को परशुराम जयंती या परशुराम तीज के रूप में भी मनाते हैं. भगवान परशुराम जी भगवान विष्णु के छठें अवतार हैं. पौराणिक कथाओं के अनुसार, सतयुग और त्रेता युग का आरम्भ अक्षय तृतीया से ही माना जाता है. अक्षय तृतीया को उन बेहद ही दुर्लभ दिनों में माना जाता है जो कि नकारात्मक ग्रहों के प्रभाव से मुक्त होता है. इसीलिए ये दिन अत्यंत पवित्र माना गया है.

पूजा विधि

ब्रह्म मुहूर्त में जल्दी उठ कर घर और पूजा स्थल की सफाई करें. फिर गंगाजल को पानी में डालकर स्नान करें. वैसे तो इस दिन गंगा स्नान का भी महत्व है. भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा करें. साथ ही मंत्रों का जाप करें. भगवद गीता, रामचरितमानस और विष्णु सहस्त्रनाम जैसे पवित्र ग्रंथों को भी इस दिन पढ़ना चाहिए.

दान जरूर करें

इस दिन आवश्यक रूप से दान करें. माना जाता है कि इस दिन जो भी दान किया जाता है वो अक्षय हो जाता है और जीवन भर शुभ फल देता है. महाभारत में पांडवों को अक्षय पात्र मिला था, जिससे भोजन कभी खत्म नहीं होता था. अज्ञातवास के दौरान पांडवों के लिए ये लाभकारी था. इसलिए इस दिन दान जरूर करना चाहिए. अन्नदान का दान जरूर करें.

पितरों की तृप्ति के लिए अक्षय तृतीया पर जल, तिल और अन्न का दान करें. इससे उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है लेकिन ये कार्य सच्चे मन, श्रद्धा और बिना अहंकार के करें. तभी फल मिलेगा.

इन राशियों को लाभ

वृषभ राशि के जातकों को निवेश में लाभ मिलेगा और अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने के भी योग बन रहे हैं.
वृश्चिक राशि के लोगों के परिवार में खुशियां बढ़ेंगी और कारोबार में लाभ होगा. अगर किसी की सेहत ठीक नहीं है तो उसमें भी सुधार देखने को मिलेगा.
मीन राशि के जातकों का रुका काम पूरा हो जाएगा. अचानक धन लाभ के भी आसार हैं. नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं.
सिंह राशि के जातकों को करियर में सुनहरा अवसर मिल सकता है.
मेष राशि के जातक को संपत्ति लाभ के आसार हैं और करियर में ग्रोथ और शिक्षा में सफलता के मजबूत संकेत भी मिल रहे हैं.

DISCLAIMER:यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)

ये भी पढ़ें-Parashuram Jayanti 2026: क्या आज भी धरती पर मौजूद हैं भगवान परशुराम…लेकिन क्यों? आइए जानें अनसुनी रोचक बातें

Parshuram Jayanti: आस्ट्रेलिया के मंदिर में स्थापित होगी ब्राह्मणों के भगवान परशुराम जी की मूर्ति…-Video

भगवान परशुराम का फरसा हजारों सालों से भीग रहा बारिश में…अभी तक नहीं लगी जंग; इस मान्यता ने सभी को चौंकाया

Akshaya Tritiya Katha: गरीब ब्राह्मण का दान या युधिष्ठिर का यज्ञ…कौन बना श्रेष्ठ…? पढ़ें अक्षय तृतीया की कथा-माहात्म्य

Akshaya Tritiya: अक्षय फल पाने के लिए अक्षय तृतीया पर दान-पुण्य से पहले करें ये काम…

Akshay Tritiya: अक्षय तृतीया पर नहीं खरीद पा रहे हैं सोना-चांदी…! करें ये काम; प्रसन्न होंगी माता लक्ष्मी