Akshay Tritiya: अक्षय तृतीया पर भूल कर भी न करें ये काम…पड़ सकते हैं आर्थिक संकट में

April 29, 2025 by No Comments

Share News

Akshaya Tritiya: वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को सनातन धर्म का सबसे पवित्र त्योहार अक्षय तृतीया मनाया जाता है। इसे आखातीज भी कहते हैं। ये दिन सनातन धर्म के लिए इस वजह से और भी खास है क्योंकि इसी दिन सतयुग और त्रेतायुग का आरम्भ हुआ था. यही वजह है कि इस दिन किया गया तप, ज्ञान, स्नान, दान, होम आदि अक्षय हो जाता है. यानी इसका पुण्य कभी भी खत्म नहीं होता.

इसी दिन ब्राह्मण समाज के भगवान परशुराम का जन्म हुआ था. इसीलिए इस दिन परशुराम जयंती भी मनाई जाती है. इस दिन सोने-चांदी आदि के आभूषण खरीदना काफी शुभ माना गया है. मान्यता है कि ऐसा करने से पूरे साल घर में धन का अच्छा आवागमन बना रहता है। इसी के साथ आर्थिक परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है। अतः इस दिन सोने की खरीदारी जरूर करें। साथ ही धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा उपासना करें।

भूलकर भी न करें ये काम

धार्मिक मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन धन की देवी मां माता लक्ष्मी को पूजा में तुलसी के पत्ते अर्पित नहीं करना चाहिए। अगर ऐसा करते हैं, तो मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और भी आर्थिक संकट उत्पन्न हो जाते हैं.

ज्योतिषियों की मानें तो अक्षय तृतीया के दिन किसी को उधार न दें। आसान शब्दों में कहें तो किसी से लेन-देन न करें। इस दिन लेन-देन करने से मां लक्ष्मी दूसरे घर चली जाती हैं।

आचार्य सुशील कृष्ण शास्त्री बताते हैं कि, अक्षय तृतीया के दिन किसी भी व्यक्ति या जीव-जंतु का अपमान न करें और यह भी ध्यान रखें कि आपके विचार और व्यवहार से किसी के मान-सम्मान को ठेस न पहुंचे। अगर किसी का दिल दुखाते हैं, तो मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।

अगर आप धन की देवी मां लक्ष्मी संग नारायण को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो अक्षय तृतीया के दिन मांस, मदिरा, लहसुन, प्याज समेत तामसिक भोजन न करें। अगर अक्षय तृतीया के दिन इन चीजों का सेवन करते हैं, तो धन की हानि होती है।

अक्षय तृतीया के दिन पर चोरी, दुर्व्यवहार, जुआ, झूठ आदि गलत कार्य न करें। इससे अर्जित धन का नाश हो जाता है। वहीं, आप पाप के भागी भी बनते हैं। इस दिन करने वाले पाप जीवन भर साथ रहते हैं।

सनातन धर्म में अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने की प्रथा है। अतः इस दिन स्वर्ण जरूर खरीदें, लेकिन बर्तन की खरीदारी न करें। ज्योतिषियों का कहना है कि प्लास्टिक, स्टील की बर्तनों पर राहु का प्रभाव रहता है। इन चीजों की खरीदारी से घर में दरिद्रता आती है।

इस दिन पूजा घर, तिजोरी, ईशान कोण, दरवाजे और खिड़कियों की साफ सफाई जरूर करें। इन्हें गंदा न रखें। गंदे जगहों पर मां लक्ष्मी निवास नहीं करती हैं। इसके लिए अक्षय तृतीया के दिन तिजोरी को गंदा न छोड़ें।

DISCLAIMER:यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)

अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती से जुड़ी तमाम खबरें पढ़ें यहां

Akshay Tritiya: पितृ दोष दूर करने के लिए अक्षय तृतीया पर दान करें ये सब…

Akshay Tritiya: अक्षय तृतीया पर नहीं खरीद पा रहे हैं सोना-चांदी…! करें ये काम; प्रसन्न होंगी माता लक्ष्मी

Parashuram Jayanti: हजारों सालों से बारिश में भीग रहा है भगवान परशुराम का फरसा, नहीं लगी जंग…जानें क्या है मान्यता