बिरयानी के बाद तरबूज खाने से 4 की मौत…! पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
Mumbai Watermelon Death: मुंबई के पायधुनी इलाके से चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. यहं बिरयानी के बाद तरबूज खाने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत बाद हड़कंप मच गया. हालांकि बिरयानी 9 लोगों ने खाई थी लेकिन 4 की मौत हुई, इसके पीछे की गुत्थी भी पुलिस सुलझाने में जुटी है. इसी बीच शुरुआती पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इस बात के संकेत मिले हैं कि इन सभी की मौत के किडनी फेल होने से भी हो सकती है.
मृतकों की पहचान 40 वर्षीय अब्दुल्ला दोकाडिया, उनकी पत्नी 35 वर्षीय नसरीन दोकाडिया और आयशा दोकाडिया (16) और जैनब दोकाडिया (13) के तौर पर हुई है. यानी एक ही परिवार के सदस्य जिसमें पति-पत्नी और दो बेटियां शामिल हैं.ये घटना लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
पुलिस ने दी ये जानकारी
मुंबई पुलिस ने घटना को लेकर बताया कि 25 अप्रैल की रात को दोकाडिया परिवार के कुल नौ लोगों ने रात लगभग 10:30 बजे एक साथ बैठकर खाना खाय और फिर रिश्तेदार अपने-अपने घर चले गए. देर रात करीब 1 बजे से 1:30 बजे के बीच परिवार के इन चारों लोगों ने तरबूज खा लिया.
फिर 26 अप्रैल की सुबह लगभग 5:30 से 6 बजे के बीच अचानक चारों की तबीयत खराब हो गई. पूछताछ में सामने आया है कि उनको उन्हें उल्टी और दस्त शुरू हो गए और हालात बिगड़ने लगी. इस पर तुरंत जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया.
खबरों के मुताबिक, इलाज के दौरान सबसे पहले छोटी बेटी जैनब की सुबह 10:15 बजे के करीब मौत हुई. इसके बाद रात करीब 10:30 बजे पिता अब्दुल्ला दोकाडिया और फिर पत्नी नसरिन और फिर बड़ी बेटी आयशा की इलाज के दौरान मौत हो गई. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.
तो वहीं घटना की जानकारी होते ही पुलिस अस्पताल पहुंची जहां परिवार के एक सदस्य ने पुलिस को बताया कि उन्होंने डिनर में पहले बिरयानी खाई थी और फिर देर रात तरबूज खाने के बाद सो गए थे.
सुरक्षित रखा गया विसरा
सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि फूड प्वाइंजिग की वजह से चारों लोगों की किडनी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी और इसी वजह से उनकी मौत हो गई.
पुलिस जुटी है छानबीन में
फिलहाल पुलिस इस मामले को हर बिंदु से जांच रही है. फूड पॉइजनिंग किस चीज से हुई, इसका भी पुलिस पता लगा रही है. पुलिस ने सभी शवों के विसरा जांच के लिए सैंपल भेज दिया है और हिस्टोपैथोलॉजिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. क्योंकि इसी के आने के बाद मौत की सही वजह पता चल सकेगी.
ये भी पढ़ें- कक्षा-5 के तीन बच्चों पर दर्ज हुई FIR…कांड ऐसा सोचने को हो जाएंगे मजबूर-Video