इंडिगो विमान में अचानक ब्लास्ट हुआ पावर बैंक… दहशत में दिखे 198 यात्री-Video
IndiGo Airline News: चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज यानी 5 मई, 2026 की दोपहर को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक फ्लाइट के केबिन में धुआं भरने के कारण विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. इसके बाद सभी यात्रियों को इमरजेंसी एग्जिट से स्लाइड्स के जरिए बाहर निकाला गया. तब जाकर लोगों की सांस में सांस आई. विमान में 198 यात्री सवार थे.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडिगो एयरलाइन की 6E 108 (HYD-IXC) फ्लाइट, जो कि हैदराबाद से चंडीगढ़ के लिए निकली थी लेकिन बीच में ही एक यात्री के पावर बैंक में ब्लास्ट हो गया और धुआं निकलने लगा.
IndiGo Spokesperson:
“On 5 May 2026, while IndiGo flight 6E 108 from Hyderabad to Chandigarh was stationary after landing, an incident involving a customer’s personal electronic equipment catching fire was reported.*
In the interest of safety, an immediate evacuation was… pic.twitter.com/9wTenW6THX
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) May 5, 2026
हालांकि यात्रियों ने तुरंत इसकी जानकारी फ्लाइट क्रू को दी. इस पर फ्लाइट क्रू ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फायर एक्सटिंगशर्स के जरिए पावर बैंक में लगी आग बुझा दी लेकिन तब तक फ्लाइट का केबिन पूरी तरह से धुएं से भर चुका था. इससे यात्रियों में दहशत भर गई.
घटना के वक्त फ्लाइट में दो छोटे बच्चे और 6 क्रू सदस्य सहित कुल 198 यात्री सवार थे. घटना के वक्त फ्लाइट में दो छोटे बच्चे और 6 क्रू सदस्य सहित कुल 198 यात्री सवार थे. आनन-फानन में विमान को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सुरक्षित तरीके से चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतार लिया गया और फिर सुरक्षा की दृष्टि से इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू किए गए. विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद करीब 3:35 बजे क्रू सदस्यों ने इमरजेंसी एग्जिट खोला और सभी यात्रियों को स्लाइड्स के जरिए बाहर निकाला गया.
वायुसेना की फायर टेंडर टीम ने सम्भाला मोर्चा
जैसे ही फ्लाइट की लैंडिंग हुई, तुरंत सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया और फिर भारतीय वायु सेना की फायर टेंडर टीम भी मौके पर पहुंची लेकिन उसकी जरूरत नहीं पड़ी, क्योंकि विमान के क्रू सदस्यों की तत्परता ने स्थिति को पहले ही काबू में कर लिया था.
महिला का पैर हुआ फ्रैक्चर
एक यात्री सौरभ आचार्य का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने बताया है कि वह पत्नी ऋचा आर्या और दो बच्चों के साथ इस विमान में यात्रा कर रहे थे. उन्होंने बताया कि जब केबिन क्रू सभी यात्रियों को विमान से बाहर निकाल रहे थे तभी स्लाइड्स के जरिए नीचे उतरते समय ऋचा का पैर मुड़ गया और फ्रैक्चर हो गया. फिलहाल पत्नी का इलाज जीरकपुर के एक निजी अस्पताल में जारी है.
एयरलाइन का बयान
घटना को लेकर इंडिगो एयरलाइन ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए पूरी जानकारी दी है. इंडिगो के प्रवक्ता ने बताया कि ‘5 मई 2026 को हैदराबाद से चंडीगढ़ को इंडिगो की फ्लाइट 6E 108 जा रही थी और लैंडिंग हो चुकी थी. विमान के खड़े होने के दौरान एक यात्री के निजी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में आग लगने की घटना सामने आई. इसलिए सुरक्षा को देखते हुए तुरंत विमान को खाली कराया गया. साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को इसके बारे में तत्काल जानकारी दी गई.
इंडिगो अपने यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को सबसे बड़ी प्राथमिकता मानता है. इसीलिए सुरक्षा व स्वास्थ्य को देखते हुए फिलहाल सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से टर्मिनल तक पहुंचा दिया गया है और उनकी देखभाल के लिए टीम को तैनात किया गया है. दोबारा संचालन में लाने से पहले विमान की पूरी जांच की जाएगी.
Big Breaking: Panic broke out at Mohali’s (Chandigarh) Shaheed Bhagat Singh International Airport on Tuesday around 3:30 PM when a passenger’s power bank exploded on #IndiGo flight 6E108 after landing from #Hyderabad… Smoke filled the plane and people got scared… Five… pic.twitter.com/uFaU4hKyeh
— Rhythm Acharya (@Rhyacharya) May 5, 2026
ये भी पढ़ें-सेना का विमान अचानक हवा में डगमगाया और फिर जा गिरा तलाब में…लाइव Video आया सामने