भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या का CCTV फुटेज आया सामने…? जांच अधिकारियों का बड़ा खुलासा; चश्मदीद ने दी बड़ी जानकारी-Video

Share News

Suvendu Adhikari PA Murder Case: बंगाल में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या से जुड़ी तमाम जानकारी लगातार सामने आ रही है. इसी बीच एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें खौफनाक हत्या कैसे की गई, इसकी जानकारी सामने आई है.

इस केस को लेकर जांच अधिकारियों ने खुलासा किया है कि हत्या करने से पहले हमलावरों ने चंद्रनाथ रथ की पूरे एक हफ्ते तक रेकी की थी. इस हाई-प्रोफाइल मर्डर की जांच एसटीएफ के साथ ही सीआईडी और आईबी की गठित एसआईटी को सौंपी गई है और ये टीम राजारहाट और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज तेजी से खंगाल रही है.

तो वहीं सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह अपराधियों ने फिल्मी स्टाइल में स्कॉर्पियो का रास्ता रोककर पॉइंट ब्लैंक रेंज से 10 राउंड फायरिंग की. आइए जानते हैं पूरी कहानी. सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि एक बाइक बेहद बिजी सड़क पर दौड़ती चली जा रही है और फिर चंद्रनाथ रथ की स्कॉर्पियो के पास पहुंचती है. तो वहीं अचानक एक कार सामने से आती है और स्कॉर्पियो का रास्ता रोक देती है.

जैसे ही स्कार्पियो रुकती है,बाइक के पीछे बैठा शूटर नीचे उतरता है और सीधे चंद्रनाथ रथ की सीट वाली खिड़की के पास जाकर एक के बाद एक कई फायरिंग कर देता है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि करीब 10 राउंड गोलियां चलाई गईं और इस हमले में पूर्व सेना के जवान चंद्रनाथ की मौके पर ही मौत हो गई. हमलावरों ने पॉइंट ब्लैंक रेंज का इस्तेमाल किया ताकि किसी तरह से भी चंद्र बच न सकें. चंद्र के ड्राइवर बुद्धदेव बेरा गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

जांच अधिकारियों का मानना है कि इस हमले से पहले करीब एक हफ्ते तक रेकी की गई और हमलावरों को ये बात अच्छी तरह से मालूम थी कि चंद्र रात में किस समय घर लौटते हैं और कौन सी कार इस्तेमाल करते हैं. इसी के साथ हम हमलावरों को ये भी मालूम था कि वह कार के अंदर किस साइड में बैठते हैं. हमलावरों के पास इस तरह की सभी सटीक जानकारी थी इसीलिए बिना समय बर्बाद किए शूटरों ने सीधे टारगेट पर हमला किया.

तो वहीं वारदात के लिए हमलावरों ने जेसोर रोड के उस हिस्से को चुना जहां कार को आसानी से ब्लॉक किया जा सके. इस तरह की पूरी प्लानिंग ये साफ करती है कि शूटर पेशेवर थे और उनको चंद्र की हर हरकत का पता था और लोकल एरिया की भी पूरी जानकारी थी.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य पुलिस के डीजीपी सिद्धनाथ गुप्ता खुद घटनास्थल के आस-पास सभी सीसीटीवी फुटेज की निगरानी कर रहे हैं. तो दूसरी ओर एसटीएफ, सीआईडी की टीमें घटनास्थल के साथ ही मध्यमग्राम, जेसोर रोड और राजारहाट की ओर जाने वाले सभी रास्तों के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही हैं.

फुटेज से जानकारी मिली है कि वारदात के बाद हमलावर राजारहाट की ओर से भाग निकले हैं. पहचान छुपाने के लिए शूटरों ने हेलमेट पहन रखा था. पुलिस अब उन रास्तों के सीसीटीवी के जरिए शूटरों के भागने के रूट को मैप करने में जुटी है. तो दूसरी ओर पुलिस अब उन्नत फेशियल रिकग्निशन और बाइक के हुलिए के आधार पर हमलावरों की तलाश कर रही है. साथ ही जांच एजेंसियां यह भी देख रही हैं कि कहीं इन कैमरों में कोई संदिग्ध गाड़ी बार-बार तो नहीं देखी गई.

वीडियो में देखें प्रत्यक्षदर्शी ने क्या कहा?

पुलिस को ये भी शक

बता दें कि चंद्र सुवेंदु अधिकारी के बहुत ही करीबी थे और उनके साथ चार साल से थे. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में जांच तेजी से बढ़ा कर आगे बढ़ रही है. तो जांच में जांच में एक और बड़ा मोड़ उस वक्त आया जब हमले में इस्तेमाल की गई चार पहिया गाड़ी पर नकली नंबर प्लेट लगने का खुलासा हुआ. यही नहीं गाड़ी का चेसिस नंबर भी अपराधियों ने मिटा दिया था ताकि डिजिटल रिकॉर्ड के जरिए भी पुलिस उन तक न पहुंच सके. तो वहीं बाइक पर भी नम्बर प्लेट नहीं थी.

ये जानकारी सामने आने के बाद पुलिस को शक है कि इस हाई प्रोफाइल हत्याकांड के तार किसी विदेशी ताकत या फिर दूसरे राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं क्योंकि जिस तरह से आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल कर हत्या की गई है, उससे हत्या के तार किसी बड़े सिंडिकेट से जुड़े होने की ओर इशारा कर रहा है.

फिलहाल एसटीएफ हर एंगल से इस हत्या को देख रही है और इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि कहीं इन शार्प शूटरों को सीमा पार या राज्य के बाहर से सुपारी देकर तो नहीं बुलाया गया था. तो वही सवाल ये भी खड़ा हो रहा है कि हमलावरों को ये तक कैसे पता था कि चंद्र के साथ किस समय सुरक्षाकर्मी नहीं होंगे। हालांकि इससे साफ जाहिर होता है कि हमलावरों ने पहले चंद्र की हर हरकत के बारे में पूरी तरह से रेकी कर पता लगाया और फिर हमला किया गया.

ये भी पढ़ें-“दोषियों को फांसी नहीं… ” सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या के बाद बंगाल में सियासत तेज; मां-भाई ने की ये मांग, TMC बोली…-Video