ई-रिक्शा चालक को बेरहमी से पीटने वाली युवती गिरफ्तार…पास से मिला तमंचा-Video

Share News

Amroha : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला एक ई-रिक्शा वाले को बेरहमी से पीट रही है तो वहीं दूसरे वीडियो में वही महिला पुलिस की गिरफ्त में दिखाई दे रही है. यह वीडियो उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से सामने आया है. दरअसल इस महिला ने सरेराह दबंगई दिखाई थी जिसके बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला को सलाखों के पीछे डाल दिया है.

युवती की पहचान शिफा पुत्री शहजाद के रूप में हुई है. पुलिस की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि यह युवती न केवल मारपीट में शामिल थी, बल्कि अवैध हथियार भी रखा करती थी. गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। महिला के सम्बंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि वह इलाके की ‘दबंग’ महिला है. अमरोहा पुलिस के मुताबिक, युवती पर मारपीट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और अब उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-मुर्गी पालन फार्म हाउस में निकला करीब 7 फुट लंबा किंग कोबरा…मचा हड़कंप-Video