Tamil Nadu CM बने थलापति विजय दे रहे थे स्पीच…इमोशनल हुईं ये अभिनेत्री; भरी सभा में नहीं रोक पाईं आंसू-Video
Thalapathy Vijay Tamil Nadu CM: साउथ के अभिनेता विजय थलापति आज शपथ ग्रहण के साथ ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए हैं. मुख्यमंत्री बनने के बाद वह स्पीच दे रहे थे. इसी दौरान एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी कार्यक्रम में मौजूद थीं. इस मौके पर पहले तो वह विजय की मां शोभा चंद्रशेखर से मिलीं और उनसे बात की. इसके बाद जब विजय भाषण दे रहे थे तब तृषा की आंखों से आंसू बह रहे थे जिसे वह रोकने की कोशिश कर रही थीं लेकिन इसमें वह असफल रही और मीडिया ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आज शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ जिसमें कई बड़े नेता पहुंचे. हालांकि इस मौके पर विजय की निजी जिंदगी में चल रही उथल-पुथल की खबरें खूब चर्चा में रहीं. दरअसल इस कार्यक्रम में जहां उनकी पत्नी और बच्चे नहीं पहुंचे तो वहीं तृषा की भीगीं पलकें कुछ और ही संकेत दे रही थीं जो कि चर्चा का विषय बनी हुई है.
Thalapathy Vijay ने आधिकारिक तौर पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है।
लेकिन लोगों का ध्यान राजनीति से ज्यादा उनकी निजी जिंदगी पर गया।
शपथ ग्रहण समारोह में न उनकी पत्नी नजर आईं और न ही उनके बच्चे, जबकि एक बार फिर सारी निगाहें Trisha पर टिकी रहीं।
पब्लिक लाइफ में… pic.twitter.com/MFlXSPgSTq
— Jyotsna Yadav (Jyoti) (@jyotsana51400) May 10, 2026
तृषा को लेकर जारी है चर्चाएं
बता दें कि हाल ही में विजय और तृषा का नाम को अक्सर प्रेम सम्बंधों को लेकर जो़ड एक साथ जोड़ा जा रहा है. इसी बीच उनके तलाक की खबर सामने आई तो लोगों ने विजय और तृषा के बीत रिश्तों को इसकी वजह बताई है. हालांकि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त होने की बात करते आए हैं. तो वहीं इसी बीच कुछ महीने पहले विजय और तृषा को एक ही कार में एक साथ आने और AGS परिवार की शादी में शामिल होने की खबरें भी खूब चर्चा में रहीं.
Look at Trisha Krishnan’s excitement when she hugs Vijay’s wife and mother during his oath ceremony.
Trisha looked very excited for Thalapathy Vijay’s oath ceremony. ❤️ pic.twitter.com/zkxXuZA5oF
— Sonu (@Cricket_live247) May 10, 2026
तो वहीं आज जब विजय मुख्यमंत्री बने तो भी तृषा भावुक दिखीं. वह इस कार्यक्रम में साड़ी पहन कर पहुंची थीं. विजय और तृषा तमिल फिल्म इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक हैं. ‘थिरुपाची’,’घिल्ली’, ‘कुरुवी’, ‘आथी’ और हाल ही में ‘लियो’ जैसी फिल्मों में दोनों एक साथ नजर आ चुके हैं.
Aathi idhu epo….😭 Trisha getting emotional by Vijay’s speech today pic.twitter.com/T16K8ycBm6
— “ (@peekaboo_pr) May 10, 2026