Tamil Nadu CM बने थलापति विजय दे रहे थे स्पीच…इमोशनल हुईं ये अभिनेत्री; भरी सभा में नहीं रोक पाईं आंसू-Video

Share News

Thalapathy Vijay Tamil Nadu CM: साउथ के अभिनेता विजय थलापति आज शपथ ग्रहण के साथ ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए हैं. मुख्यमंत्री बनने के बाद वह स्पीच दे रहे थे. इसी दौरान एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी कार्यक्रम में मौजूद थीं. इस मौके पर पहले तो वह विजय की मां शोभा चंद्रशेखर से मिलीं और उनसे बात की. इसके बाद जब विजय भाषण दे रहे थे तब तृषा की आंखों से आंसू बह रहे थे जिसे वह रोकने की कोशिश कर रही थीं लेकिन इसमें वह असफल रही और मीडिया ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आज शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ जिसमें कई बड़े नेता पहुंचे. हालांकि इस मौके पर विजय की निजी जिंदगी में चल रही उथल-पुथल की खबरें खूब चर्चा में रहीं. दरअसल इस कार्यक्रम में जहां उनकी पत्नी और बच्चे नहीं पहुंचे तो वहीं तृषा की भीगीं पलकें कुछ और ही संकेत दे रही थीं जो कि चर्चा का विषय बनी हुई है.

तृषा को लेकर जारी है चर्चाएं

बता दें कि हाल ही में विजय और तृषा का नाम को अक्सर प्रेम सम्बंधों को लेकर जो़ड एक साथ जोड़ा जा रहा है. इसी बीच उनके तलाक की खबर सामने आई तो लोगों ने विजय और तृषा के बीत रिश्तों को इसकी वजह बताई है. हालांकि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त होने की बात करते आए हैं. तो वहीं इसी बीच कुछ महीने पहले विजय और तृषा को एक ही कार में एक साथ आने और AGS परिवार की शादी में शामिल होने की खबरें भी खूब चर्चा में रहीं.

तो वहीं आज जब विजय मुख्यमंत्री बने तो भी तृषा भावुक दिखीं. वह इस कार्यक्रम में साड़ी पहन कर पहुंची थीं. विजय और तृषा तमिल फिल्म इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक हैं.  ‘थिरुपाची’,’घिल्ली’, ‘कुरुवी’,  ‘आथी’ और हाल ही में ‘लियो’ जैसी फिल्मों में दोनों एक साथ नजर आ चुके हैं.

ये भी पढ़ें-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर किसके छुए पैर…हो रही है खूब चर्चा; जानें कौन हैं 98 साल के माखनलाल?-Video