मुस्लिम समाज को लेकर राजा भैया का बड़ा बयान-Video

Share News

Raja Bhaiy Video Viral: सोशल मीडिया पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह कहते दिख रहे हैं कि आज जितने मुस्लिम है, ये पहले हिंदू ही थे. ई कोनो अरब से नहीं आए है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि जो आस्था विहीन थे, जो लोभी थे, लालची थे, जो निष्ठा विहीन थे, वो लोग दबाव में आकर अपना धर्म परिवर्तन कर लिया और जो धार्मिक थे, वीर थे हम सभी लोग उनकी ही संतान हैं.

वीडियो में साफ दिख रहा है कि उनके इस बयान के बाद मौके पर मौजूद लोग ताली बजा रहे हैं तो वहीं सोशल मीडिया पर भी राजा भैया के इस बयान को लेकर हिंदू धर्म के लोग सपोर्ट कर रहे हैं और इसे इतिहास का काला सच बता रहे हैं. बता दें कि कई वीडियो ऐसे भी सामने आए हैं जिसमें वह खुलकर हिंदू धर्म के साथ खड़े दिखाई दिए हैं. ये वीडियो किसी कार्यक्रम का बताया जा रहा है. फिलहाल ये वीडियो कब का है, इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है. खबर स्टिंग इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

ये भी पढ़ें-ई-रिक्शा चालक को बेरहमी से पीटने वाली युवती गिरफ्तार…पास से मिला तमंचा-Video