PM Modi से सवाल पूछना नॉर्वे की महिला पत्रकार को पड़ा भारी…फेसबुक-इंस्टा सस्पेंड…राहुल गांधी ने दी प्रतिक्रिय-Video
Helle Lyng: सोशल मीडिया पर नॉर्वे की महिला पत्रकार हेले लेंग (Helle Lyng) वायरल हो रही हैं. उनका ताजा दावा सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि उनके इंस्टाग्राम और फेसबुक एकाउंट को सस्पेंड कर दिया गया है और ये सब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेस फ्रीडम पर पूछे गए सवाल के बाद हुआ है.
बता दें कि दो दिन पहले पीएम मोदी नार्वे की यात्रा पर थे और वहां हेले ने संयुक्त मीडिया ब्रीफिंग के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब बाहर निकलने लगे तो नॉर्वेजियन महिला पत्रकार हेले लेंग ने सवाल किया कि पीएम मोदी दुनिया के सबसे स्वतंत्र प्रेस (मीडिया) के सवालों के जवाब क्यों नहीं देते.
Primeminister of India, Narendra Modi, would not take my question, I was not expecting him to.
Norway has the number one spot on the World Press Freedom Index, India is at 157th, competing with Palestine, Emirates & Cuba.
It is our job to question the powers we cooperate… pic.twitter.com/vZHYZnAvev
— Helle Lyng (@HelleLyngSvends) May 18, 2026
इसी के साथ ही भारत में प्रेस की स्वतंत्रता और मानवाधिकारों से जुड़े मुद्दों पर भी सवाल किया लेकिन पीएम मोदी ने इन सवालों के जवाब दिए बगैर ही वहां से चले गए. इसी के बाद से ये मुद्दा अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बन गया. कोई इसे योजनाबद्ध तरीके से पूछा गया सवाल बता रहा है तो कोई कह रहा है कि हेले ने खुद को फेमस करने के लिए ऐसा किया.
बता दें कि ये प्रेस कांफ्रेंस नॉर्वे के ओस्लो में हुई और मौके पर नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर मौजूद थे. हालांकि ये सवाल संयुक्त बयान के बाद प्रेस मीट खत्म होने के बाद किया गया था.
दुखी नहीं हूं
तो वहीं अब हेले का दावा है कि उनको ऑनलाइन विरोध का सामना करना पड़ रहा है और उनके सोशल एकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है. हेले ने कहा कि वह इन सबसे दुखी नहीं हैं और इसे बोलने की छोटी कीमत मानती हैं.
नॉर्वे की पत्रकार पीएम मोदी से सवाल पर क्या कहती हैं.
आखिर वो क्यों कह रही हैं कि पत्रकार हैं तो सवाल तो पूछना पड़ेगा.
हर एक सवाल का जवाब @Tweetnitins@HelleLyngSvends pic.twitter.com/XEECduNRwG
— Abhay Kumar Singh (@AbhayVishen) May 19, 2026
हेले लेंग ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि वह अपना इंस्टाग्राम अकाउंट एक्सेस नहीं कर पा रही हैं. साथ ही उन्होंने अकाउंट के सस्पेंशन का नोटिस भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इसके अलावा उन्होंने फेसबुक एकाउंट भी सस्पेंड होने की बात कही है और लिखा कि प्रेस की आजादी के लिए यह एक छोटी सी कीमत है, जिसका मैंने पहली बार अनुभव किया है.
हेले को है उम्मीद
फिलहाल इस पूरे मामले में हेले ने मेटा को टैग करते हुए उन्होंने लिखा कि वह अधिक से अधिक भारतीयों को जवाब देना चाहती थी लेकिन अब उनके जवाब देने में देरी होगी. उनका फेसबुक और इंस्टा नहीं खुल पा रहा है लेकिन उनको उम्मीद है कि उनको अपने ये दोनों एकाउंट वापस मिल जाएंगे. बता दें कि इस घटना के बाद से ही हेले इंटरनेट पर वायरल हैं.
कौन हैं हेले?
हेले लेंग ओस्लो स्थित अखबार ‘Dagsavisen’ के लिए रिपोर्टिंग करती हैं. पत्रकारिता में उनका करियर पांच वर्षों से अधिक समय का है. उनका दावा है कि वह अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव कवर कर चुकी हैं.
what a few days @HelleLyngSvends has had. in this short clip from our 20-min interview, she talks about the reactions to her viral question, and her discussion with norwegian pm jonas støre pic.twitter.com/B7VofhJgNZ
— Hannah Abraham (@HAN_NA_NA_NAH) May 21, 2026
हेले का सवाल इसलिए भी चर्चा में
हेले ने सवाल के जरिए पीएम मोदी से जो सवाल पूछने की कोशिश की, उससे वह भारत में प्रेस की स्थिति अच्छी नहीं होने को लेकर सवाल खड़े कर रही हैं. उन्होंने एक्स पर लिखा कि नॉर्वे वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स में पहले स्थान पर है, जबकि भारत 157वें स्थान पर है. ऐसे में भारत में प्रेस के सवालों के जवाब नहीं दिए जाते हैं.
मालूम हो कि हाल ही में विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक (World Press Freedom Index) में भारत का स्थान 157वें नम्बर पर है. इसी के बाद से ही भारत में प्रेस की स्थिति ठीक न होने को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं. तो वहीं सोशल मीडिया पर लगातार ‘गोदी मीडिया’ शब्द का इस्तेमाल तमाम मीडिया हाउस के लिए किया जा रहा है.
Undocumented allegations are serious. Most people who know me, ofcourse just laughs when they read them. pic.twitter.com/cexAYWZEqh
— Helle Lyng (@HelleLyngSvends) May 21, 2026
राहुल गांधी बोले
इस पूरे मामले पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि जब छिपाने के लिए कुछ नहीं होता, तो डरने की कोई बात नहीं होती। जब दुनिया एक संदिग्ध प्रधानमंत्री को कुछ सवालों से घबराते और भागते हुए देखती है, तो भारत की छवि पर क्या असर पड़ता है?
When there is nothing to hide, there is nothing to fear.
What happens to India’s image when the world sees a compromised PM panic and run from a few questions? https://t.co/tOO8vzESpf
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 18, 2026
ये भी पढ़ें-ITBP का जवान तीन दिन से घूम रहा है मां का कटा हाथ लेकर…Video देख कांप गई रूह