दिल्ली-NCR में बदला मौसम…कई हिस्सों में बारिश; 80KM की रफ्तार से आ रहा है आंधी-तूफान, IMD ने जारी किया अलर्ट-Video

Share News

Delhi NCR Weather Changes IMD Alert: देश के तमाम हिस्से कई दिनों से भीषण लू और भयंकर गर्मी की मार झेल रहे हैं लेकिन गुरुवार को अचानक मौसम में बदलाव के बाद राहत मिली है. दिल्ली-एनसीआर में मौसम अचानक बदल गया है. खबरों के मुताबिक, 80 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी-तूफान आ रही है. आसमान में काले घने बादल छा गए हैं और दिन में अंधेरा छा गया.

मौसम में बदलाव को लेकर मौसम विभाग (IMD) के नाउकास्ट ने एक बयान शेयर कर बताया है कि दिल्ली में पारा तेजी से नीचे गिरा है. इसके अलावा एक खतरनाक आंधी-तूफान (Thunderstorm) का अलर्ट भी इसी बयान के साथ जारी किया गया है.

सोशल मीडिया पर ताजा वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें साफ देखा जा रहा है कि दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हो रही है, जिससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है.

तो वहीं मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि आज यानी कि 28 मई की शाम और रात को आसमान पूरी तरह से बादलों से घिरे रहेंगे. हल्की बारिश के साथ गरज-चमक के साथ बिजली कड़क सकती है और 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की सम्भावना है. हवाओं के झोंके 70से 80 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं. इसलिए सभी को सतर्क रहने की जरूरत है.

मौसम विभाग ने दिल्ली के कई जिलों में येलो अलर्ट तो एनसीआर के जिलों के लिए ऑऱेंज अलर्ट जारी किया है.

बता दें कि एक दिन पहले ही यानी 27 मई को दिल्ली में बढ़े तापमान में लोग उबल रहे थे. रिज (Ridge) व आयानगर में पारा 45.6°C से लेकर 45.4°C तक पहुंच गया था लेकिन 28 मई को इसमें गिरावट दर्ज की गई है. आज सफदरजंग में अधिकतम तापमान 41.1°C, पालम में 40.3°C और आयानगर में 40.1°C दर्ज किया गया. इस तरह से महज 24 घंटे के अंदर तापमान में करीब 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट दर्ज की गई जिससे लोगों ने भीषण गर्मी में कुछ राहत महसूस की है.

ये भी पढ़ें-पत्नी ने खुद ही उजाड़ दिया सुहाग…इन लोगों के साथ मिलकर पति को दी दर्दनाक मौत-Video