Vaibhav Suryavanshi: IPL में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने वैभव…पाकिस्तान ने प्यार में बदल दिया नाम-Video
Vaibhav Suryavanshi In IPL: राजस्थान रॉयल्स के विस्टफोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने IPL में धमाल मचा रखा है. वह लगातार एक से बढ़ एक कीर्तिमान स्थापित करते जा रहे हैं. एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है. गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालिफायर-2 मुकाबले में अर्धशतक लगाने में सफल रहे और इसी के साथ ही वैभव ने आईपीएल में 1000 रन पूरे कर लिए हैं और सचिन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ियों को भी पीछे छोड़ दिया है.
तो वहीं वह सबसे कम पारियों में ऐसा करने वाले संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। वैभव ने 23 पारियों में टूर्नामेंट में 1000 रन पूरे कर लिए है. हालांकि वैभव लगातार दूसरे मैच में शतक लगाने से चूक गए और 47 गेंदों पर आठ चौकों और सात छक्कों की मदद से 96 रन बनाकर आउट हो गए.
तो वहीं भारत के इस 15 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज़ की शानदार बल्लेबाज़ी और आक्रामक अंदाज़ के लिए दुनियाभर में प्रशंसा हो रही है. इससे पाकिस्तान भी अछूता नहीं रहा. यहां के पूर्व क्रिकेटरों ने वैभव की जमकर तारीफ़ की है और प्यार से नाम तक बदल दिया है. वैभव की चर्चा वर्ल्ड मीडिया भी कर रही है.
आप यकीन मानिए,
क्रिकेट में एक ऐसा खिलाड़ी भी है जिसके संस्कार उसकी उम्र से कहीं ज्यादा बड़े नजर आते हैं।
नाम है __ Vaibhav Suryavanshi।
यह लड़का सिर्फ रन नहीं बना रहा, बल्कि लोगों का दिल भी जीत रहा है।क्या आप लोग भी इससे सहमत हैं? pic.twitter.com/5wwI7AL81n
— ʀᴜᴅʜʀᴀ ʏᴀᴅᴀᴠ🇮🇳 (@Rudhrayadav001) May 28, 2026
nbsp;
तो वहीं सचिन तेंदुलकर से लेकर वेस्टइंडीज़ के दिग्गज क्रिस गेल तक ने वैभव की जमकर प्रशंसा की है. तो वहीं वैभव के कई ऐसे वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें वह अपने बड़ों के पैर छूते दिख रहे हैं जिससे साफ होता है कि वैभव में संस्कार भी कूट-कूट कर भरा है.
पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर बोले…
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर वैभव को बबलू कह कर पुकारा है. उन्होंने कहा कि यह अभी तो बच्चा है लेकिन मिस्टर यूनिवर्स बन गया है. मैं तो इसे प्यार से बबलू बोलता हूँ भले ही आपके लिए सूर्यवंशी हो. क्या बल्लेबाज़ी की है. 16 गेंद में 54 रन और जिस गेंद पर आउट हुआ है, वह थर्ड मैन पर अगर छक्का हो जाता तो गेल का रिकॉर्ड तो ख़त्म ही हो गया था. इसी के साथ ही बासित अली ने ये भी कहा कि मुझे लगता है कि गेल का रिकॉर्ड ये बच्चा तोड़ देगा.
इसी के साथ ही बासित अली ने राहुल द्रविड़ के लिए कहा कि वह राहुल द्रविड़ के लिए तालियां बजा रहे हैं क्योंकि उन्होंने सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स में एक करोड़ 10 लाख में ख़रीदवाया था और इस तरह से राहुल ने दुनिया को एक तोहफ़ा दे दिया है. यह बच्चा किसी भी गेंदबाज़ को धो सकता है. यह बच्चा जब इंटरनेशनल खेलेगा तो पूरी दुनिया में छा जाएगा.
अगर मैं सिलेक्टर होता, तो वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में चुनता – वीरेंद्र सहवाग
Virender Sehwag ने युवा क्रिकेटर Vaibhav Suryavanshi की जमकर तारीफ की है।
सहवाग ने कहा कि अगर वह भारतीय टीम के सिलेक्टर होते, तो वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में जरूर मौका देते। सहवाग का मानना है… pic.twitter.com/KHqNhLWSmu
— Ritika (@Im_Ritikaa) May 29, 2026
बासित अली ने आगे कहा कि मैं तो इसे बबलू बोलता हूँ क्योंकि ये है ही बबलू. आप अगर उसकी हरकतें देखते हैं तो बबलू वाली है. खेलते रहो बबलू मियाँ. दुनिया के गेंदबाज़ आपसे डरेंगे. यही नहीं बासित अली ने ये तक कहा कि ईस्ट हो या वेस्ट सूर्यवंशी इज द बेस्ट. सबको उसने हिला दिया है. यही नहीं बासित अली ने कहा कि वैसे तो वो छक्का होना चाहिए था और उसका 100 होना चाहिए था लेकिन उसने 100 से बढ़कर इनिंग्स खेली. अगर 100 हो जाता तो वह आज ही गेल का रिकॉर्ड तोड़ देता. आने वाले दिनों में यह बच्चा दुनिया पर राज करेगा.
Another heartbreak for Vaibhav Sooryavanshi vs Gujarat Titans, 97(47) 💔
– Look at the reaction of Suryavanshi 😥 pic.twitter.com/Oq1W5qPXGI
— Jara (@JARA_Memer) May 29, 2026
बता दें कि वैभव की तारीफ इससे पहले पूर्व पाकिस्तानी विकेटकीपर कामरान अकमल भी कर चुके हैं और कहा था कि वैभव सूर्यवंशी अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए तैयार हैं और मौजूदा आईपीएल सीज़न ख़त्म होने के बाद उन्हें भारतीय टीम से बुलावा मिल सकता है. बता दें कि वैभव बिहार के रहने वाले हैं और बचपन से ही क्रिकेट में उन्होंने जमकर प्रैक्टिस की है.
Vaibhav Suryavanshi should be inspiration to all Gen Z.
Generally when people achieve success they forget to mention their sacrifice of their parents,
But Vaibhav literally thanking his parents.
He came from humble background,
& yet reached so so high.#GTvsRR#RRvsGT pic.twitter.com/Pcj84P6FUu
— Dear Men (@Dear_Men_Life) May 29, 2026
ये भी पढ़ें-क्या पाकिस्तान की आंखों की किरकिरी बन गए हैं वैभव सूर्यवंशी…? आखिर क्यों लगा ये गम्भीर आरोप! Video