Vaibhav Suryavanshi: IPL में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने वैभव…पाकिस्तान ने प्यार में बदल दिया नाम-Video

Share News

Vaibhav Suryavanshi In IPL: राजस्थान रॉयल्स के विस्टफोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने IPL में धमाल मचा रखा है. वह लगातार एक से बढ़ एक कीर्तिमान स्थापित करते जा रहे हैं. एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है. गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालिफायर-2 मुकाबले में अर्धशतक लगाने में सफल रहे और इसी के साथ ही वैभव ने आईपीएल में 1000 रन पूरे कर लिए हैं और सचिन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ियों को भी पीछे छोड़ दिया है.

तो वहीं वह सबसे कम पारियों में ऐसा करने वाले संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। वैभव ने 23 पारियों में टूर्नामेंट में 1000 रन पूरे कर लिए है. हालांकि वैभव लगातार दूसरे मैच में शतक लगाने से चूक गए और 47 गेंदों पर आठ चौकों और सात छक्कों की मदद से 96 रन बनाकर आउट हो गए.

तो वहीं भारत के इस 15 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज़ की शानदार बल्लेबाज़ी और आक्रामक अंदाज़ के लिए दुनियाभर में प्रशंसा हो रही है. इससे पाकिस्तान भी अछूता नहीं रहा. यहां के पूर्व क्रिकेटरों ने वैभव की जमकर तारीफ़ की है और प्यार से नाम तक बदल दिया है. वैभव की चर्चा वर्ल्ड मीडिया भी कर रही है.

nbsp;

तो वहीं सचिन तेंदुलकर से लेकर वेस्टइंडीज़ के दिग्गज क्रिस गेल तक ने वैभव की जमकर प्रशंसा की है. तो वहीं वैभव के कई ऐसे वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें वह अपने बड़ों के पैर छूते दिख रहे हैं जिससे साफ होता है कि वैभव में संस्कार भी कूट-कूट कर भरा है.

पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर बोले…

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर वैभव को बबलू कह कर पुकारा है. उन्होंने कहा कि यह अभी तो बच्चा है लेकिन मिस्टर यूनिवर्स बन गया है. मैं तो इसे प्यार से बबलू बोलता हूँ भले ही आपके लिए सूर्यवंशी हो. क्या बल्लेबाज़ी की है. 16 गेंद में 54 रन और जिस गेंद पर आउट हुआ है, वह थर्ड मैन पर अगर छक्का हो जाता तो गेल का रिकॉर्ड तो ख़त्म ही हो गया था. इसी के साथ ही बासित अली ने ये भी कहा कि मुझे लगता है कि गेल का रिकॉर्ड ये बच्चा तोड़ देगा.

इसी के साथ ही बासित अली ने राहुल द्रविड़ के लिए कहा कि वह राहुल द्रविड़ के लिए तालियां बजा रहे हैं क्योंकि उन्होंने सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स में एक करोड़ 10 लाख में ख़रीदवाया था और इस तरह से राहुल ने दुनिया को एक तोहफ़ा दे दिया है. यह बच्चा किसी भी गेंदबाज़ को धो सकता है. यह बच्चा जब इंटरनेशनल खेलेगा तो पूरी दुनिया में छा जाएगा.

बासित अली ने आगे कहा कि मैं तो इसे बबलू बोलता हूँ क्योंकि ये है ही बबलू. आप अगर उसकी हरकतें देखते हैं तो बबलू वाली है. खेलते रहो बबलू मियाँ. दुनिया के गेंदबाज़ आपसे डरेंगे. यही नहीं बासित अली ने ये तक कहा कि ईस्ट हो या वेस्ट सूर्यवंशी इज द बेस्ट. सबको उसने हिला दिया है. यही नहीं बासित अली ने कहा कि वैसे तो वो छक्का होना चाहिए था और उसका 100 होना चाहिए था लेकिन उसने 100 से बढ़कर इनिंग्स खेली. अगर 100 हो जाता तो वह आज ही गेल का रिकॉर्ड तोड़ देता. आने वाले दिनों में यह बच्चा दुनिया पर राज करेगा.

बता दें कि वैभव की तारीफ इससे पहले पूर्व पाकिस्तानी विकेटकीपर कामरान अकमल भी कर चुके हैं और कहा था कि वैभव सूर्यवंशी अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए तैयार हैं और मौजूदा आईपीएल सीज़न ख़त्म होने के बाद उन्हें भारतीय टीम से बुलावा मिल सकता है. बता दें कि वैभव बिहार के रहने वाले हैं और बचपन से ही क्रिकेट में उन्होंने जमकर प्रैक्टिस की है.

ये भी पढ़ें-क्या पाकिस्तान की आंखों की किरकिरी बन गए हैं वैभव सूर्यवंशी…? आखिर क्यों लगा ये गम्भीर आरोप! Video