‘बेहद शर्मनाक…’ राम मंदिर चंदे पर अखिलेश यादव ने करोड़ों की गड़बड़ी का लगाया आरोप…संत ने किया पलटवार-Video
Akhilesh Yadav News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को अयोध्या राम मंदिर के चंदे में गड़बड़ी को लेकर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया है कि राम मंदिर के दान से करोड़ों रुपये गायब होने की खबरें सामने आई हैं. इसको लेकर उन्होंने कोर्ट से मामले का संज्ञान लेने का आग्रह किया है. तो वहीं आर्य संत वरुण दास महाराज ने इन आरोपों को झूठा करार देते हुए राम मंदिर को बदनाम करने का आरोप लगाया है.
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है और कहा है कि “समस्त विश्व में भगवान राम के उपासकों के लिए ये एक बेहद संवेदनशील समाचार है कि ‘राम मंदिर’ के चढ़ावे की करोड़ों की रकम गायब पायी गई है. ये मंदिर ट्रस्ट के लिए अत्यंत शर्मनाक स्थिति है.
कोई भी सफ़ाई देने के लिए सामने नहीं आना चाहता है. न्यायालय से स्वतः संज्ञान लेने की माँग है क्योंकि इसका सीधा संबंध वैश्विक स्तर पर समस्त सनातनी समाज की प्रभु राम में गहरी आस्था से जुड़ा है. इसी के आगे अखिलेश यादव ने सवाल खड़े करते हुए कहा है कि सरकार की चुप्पी संदिग्ध है.
तो वहीं सोशल मीडिया पर कई अकाउंट से इस सम्बंध में जानकारियां शेयर की गई हैं लेकिन किसी ने भी सीधी तौर पर राम मंदिर नहीं कहा है बल्कि इशारों में दान में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री से जांच की मांग की गई है. फिलहाल अखिलेश यादव के सवाल खड़े करने के बाद अब ये मुद्दा तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स भी इसे लेकर कॉमेंट कर रहे हैं. अब देखना ये है कि सरकार इस मुद्दे और आरोप पर क्या एक्शन लेती है?
समस्त विश्व में भगवान राम के उपासकों के लिए ये एक बेहद संवेदनशील समाचार है कि ‘राम मंदिर’ के चढ़ावे की करोड़ों की रकम गायब पायी गई है।
ये मंदिर ट्रस्ट के लिए अत्यंत शर्मनाक स्थिति है। कोई भी सफ़ाई देने के लिए सामने नहीं आना चाहता है।
न्यायालय से स्वतः संज्ञान लेने की माँग है…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 7, 2026
उनको बोलने का कोई अधिकार नहीं
अखिलेश यादव के आरोप लगाए जाने के बाद आर्य संत वरुण दास महाराज का बयान सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह कहते दिख रहे हैं कि राम मंदिर हिंदू जनमानस की आस्था का केंद्र है और इसके लिए राम भक्तों ने बलिदान दिया है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राम भक्तों को पीड़ित करने और प्रताड़ित करने का काम अखिलेश यादव ने किया है. इसलिए राम मंदिर से संबंधित चीजों पर उनके बोलने का कोई अधिकार नहीं है, कोई हक नहीं है. इसी के साथ ही संत वरुण दास ने कहा कि अगर ऐसा कुछ भी होता है तो जांच होगी. पीएमओ सीधा नजर मंदिर की व्यवस्था पर रखता है.इसलिए गड़बड़ी होने की कोई सम्भावना नहीं है.
अयोध्या, उत्तर प्रदेश: आर्य संत वरुण दास महाराज ने राम जन्मभूमि राम मंदिर में दान की धनराशि के दुरुपयोग के आरोपों को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के ट्वीट पर कहा, “राम मंदिर हिंदू जनमानस की आस्था का केंद्र है। राम जन्मभूमि के लिए राम भक्तों ने बलिदान दिया है। और राम भक्तों को… pic.twitter.com/RqzCy5aeuK
— IANS Hindi (@IANSKhabar) June 7, 2026
समाजवादी पार्टी सेल ने भी लगाया आरोप
राममंदिर के चढ़ावे में करोड़ो की हेरफेर करके रामभक्तों की भावनाओं से खिलवाड़ किया गया है
इसीलिए ये लोग अयोध्या हार गए pic.twitter.com/5GidqMGsWx
— Surya Samajwadi (@surya_samajwadi) June 7, 2026