‘बेहद शर्मनाक…’ राम मंदिर चंदे पर अखिलेश यादव ने करोड़ों की गड़बड़ी का लगाया आरोप…संत ने किया पलटवार-Video

Share News

Akhilesh Yadav News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को अयोध्या राम मंदिर के चंदे में गड़बड़ी को लेकर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया है कि राम मंदिर के दान से करोड़ों रुपये गायब होने की खबरें सामने आई हैं. इसको लेकर उन्होंने कोर्ट से मामले का संज्ञान लेने का आग्रह किया है. तो वहीं आर्य संत वरुण दास महाराज ने इन आरोपों को झूठा करार देते हुए राम मंदिर को बदनाम करने का आरोप लगाया है.

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है और कहा है कि “समस्त विश्व में भगवान राम के उपासकों के लिए ये एक बेहद संवेदनशील समाचार है कि ‘राम मंदिर’ के चढ़ावे की करोड़ों की रकम गायब पायी गई है. ये मंदिर ट्रस्ट के लिए अत्यंत शर्मनाक स्थिति है.

कोई भी सफ़ाई देने के लिए सामने नहीं आना चाहता है. न्यायालय से स्वतः संज्ञान लेने की माँग है क्योंकि इसका सीधा संबंध वैश्विक स्तर पर समस्त सनातनी समाज की प्रभु राम में गहरी आस्था से जुड़ा है. इसी के आगे अखिलेश यादव ने सवाल खड़े करते हुए कहा है कि सरकार की चुप्पी संदिग्ध है.

तो वहीं सोशल मीडिया पर कई अकाउंट से इस सम्बंध में जानकारियां शेयर की गई हैं लेकिन किसी ने भी सीधी तौर पर राम मंदिर नहीं कहा है बल्कि इशारों में दान में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री से जांच की मांग की गई है. फिलहाल अखिलेश यादव के सवाल खड़े करने के बाद अब ये मुद्दा तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स भी इसे लेकर कॉमेंट कर रहे हैं. अब देखना ये है कि सरकार इस मुद्दे और आरोप पर क्या एक्शन लेती है?

उनको बोलने का कोई अधिकार नहीं

अखिलेश यादव के आरोप लगाए जाने के बाद आर्य संत वरुण दास महाराज का बयान सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह कहते दिख रहे हैं कि राम मंदिर हिंदू जनमानस की आस्था का केंद्र है और इसके लिए राम भक्तों ने बलिदान दिया है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राम भक्तों को पीड़ित करने और प्रताड़ित करने का काम अखिलेश यादव ने किया है. इसलिए राम मंदिर से संबंधित चीजों पर उनके बोलने का कोई अधिकार नहीं है, कोई हक नहीं है. इसी के साथ ही संत वरुण दास ने कहा कि अगर ऐसा कुछ भी होता है तो जांच होगी. पीएमओ सीधा नजर मंदिर की व्यवस्था पर रखता है.इसलिए गड़बड़ी होने की कोई सम्भावना नहीं है.

समाजवादी पार्टी सेल ने भी लगाया आरोप

ये भी पढ़ें-Ram Navami 2024: रामनवमी पर रामलला का अभिषेक करेंगे सूर्य देव…भक्तों से अयोध्या न आने की अपील, Video में देखें रामलला और राम मंदिर की सुंदर झलक