NEET Exam में किए गए कई बदलाव…21 जून की परीक्षा से पहले जरूर जान लें उम्मीदवार
NEET UG 2026: नीट यूजी 2026 परीक्षा को लेकर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने महत्वपूर्ण जानकारी को शेयर किया है. एजेंसी ने छात्रों की सुविधा के लिए कुछ बदलाव किए हैं. एनटीए के अनुसार नीट यूजी 2026 परीक्षा अब 21 जून 2026 को होगी.
परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी और शाम 5:15 बजे समाप्त होगी. इसी दौरान परीक्षा कक्ष की औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी. एनटीए ने इस बार की परीक्षा में बदलाव करते हुए प्रश्न हल करने के लिए कुछ अधिक समय देगा. इसके लिए नीट यूजी परीक्षा की अवधि को बढ़ाकर 195 मिनट कर दिया गया है जो कि अभी तक 180 मिनट का समय दिया जाता था.
रफ कार्य के लिए मिलेंगे 4 पेज
एनटीए ने बताया है कि रफ वर्क के लिए चार पेज और दिए जाएंगे जो कि पहले सिर्फ दो पेज दिए जाते थे. तो वहीं एजेंसी ने प्रश्न पुस्तिका के प्रारूप में भी बदलाव किया है.
एनटीए ने इस बदलाव पर कहा है कि अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ये बदलाव किया गया है. एजेंसी ने ये भी स्पष्ट किया है कि परीक्षा की निष्पक्षता, सुरक्षा और पारदर्शिता के उच्च मानकों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा.
एनटीए ने सभी उम्मीदवारों से अपील की है कि वे एडमिट कार्ड और सूचना बुलेटिन में दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें और परीक्षा केंद्र पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सहयोग करें. ताकि परीक्षा के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो.