राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला…अब दान देने वाले श्रद्धालु ने किया चौंकाने वाला खुलासा; 34 किलो 644 ग्राम चांदी का नहीं कहीं अता-पता-Video
Ram Mandir Donation Case: राम मंदिर दान चोरी मामले में जहां एक ओर एसआईटी की जांच पूरी हो गई है तो दूसरी ओर एक के बाद एक श्रद्धालु व कर्मचारी सामने आ रहे हैं जो चोरी को लेकर आरोप लगाते हुए दिख रहे हैं. माना जा रहा है कि एसआईटी सीएम योगी आदित्यनाथ को जल्द ही रिपोर्ट सौंप सकती है. तो वहीं इसी बीच, इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के उत्तर भारत के प्रमुख अनुराग रस्तोगी का चौंकाने वाला खुलासा सामने आया ह. उनका वीडियो भी इस सम्बंध में सामने आया है.
इस वीडियो में वह कहते दिख रहे हैं कि आज आप लोगों के सामने ये सब बताना मजबूरी हो गया. उन्होंने दावा किया कि उन्होंने अपने परिवार की ओर से 3 किलोग्राम चांदी का एक दीपक बनाया था और उसको गुप्त दान के तहत मंदिर में दान किया था. चंपत राय ने ही उनको गुप्त दान की इजाजत दी थी. डॉ. अनिल मिश्रा ने वह दीपक जलाया था. जब तक नया मंदिर नहीं बना था तब तक वह अखंड ज्योति जलती रही लेकिन नया मंदिर बनने के बाद से ही दीपक का कुछ अता-पता नहीं है. वह कहां रखा गया है, इसकी कोई जानकारी नहीं है.
उस चांदी को लेकर हम अयोध्या गए थे
अनुराग रस्तोगी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए बयान में दावा किया है कि उन्होने अपने सदस्यों से ये अपील की थी कि जो लोग भी दान करना चाहे, वह हमें केवल 10 ग्राम चांदी भेज सकते हैं. इसके बाद हमने सभी जगह से मिली 10 ग्राम चांदी को एकत्र कर भगवान श्री राम के चरणों में अर्पित करने की प्लानिंग की ताकि जब नया मंदिर बने और नींव रखी जाए, तो हमारी चांदी उस नींव में रखी जाए. इस योजना के तहत पूरे देश से 10 ग्राम से लेकर 1 किलोग्राम तक चांदी लोगों द्वारा हमें भेजी गई. इस तरह से 34 किलो 644 ग्राम चांदी एकत्र हुई थी. इसी चांदी को लेकर हम अयोध्या गए जहां शशिदास जी महाराज के प्रांगण में उसका भव्य पूजन किया गया था. उस दौरान हम लोगों ने इस अनुरोध के साथ चांदी दी थी कि भूमि पूजन के दौरान इसका उपयोग नींव में किया जाए. लेकिन जब भूमि पूजन हुआ और तब हमने हर जगह ढूंढा, लेकिन उस चांदी का कहीं इस्तेमाल नहीं हुआ मिला.
#WATCH | Lucknow, UP: On the alleged Ram Mandir donation embezzlement case, Anurag Rastogi, North India Head of the India Bullion and Jewellers Association (IBJA), says, “… On behalf of my family, I offered a 3-kilogram silver lamp crafted as an anonymous donation… Once the… pic.twitter.com/gecFwrTvOW
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 20, 2026
ये भी पढ़ें-योगी से कहूंगा कि…राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर का फूटा क्रोध-Video