योगी से कहूंगा कि…राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर का फूटा क्रोध-Video

June 17, 2026 by No Comments

Share News

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावे में गबन का मामला सामने आने के बाद भाजपा सरकार चौतरफा घिर गई है. अब साधु-संतों और कथावाचक भी इसका विरोध करने लगे हैं और जांच की मांग कर रहे हैं. इसी बीच मथुरा के आध्यात्मिक गुरु देवकीनंदन ठाकुर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होने जांच के लिए एसआईटी के गठन का सवाल पूछे जाने पर कहा है कि जिसने भी ये गलती की है वो अपनी गलती मान ले और सारा पैसा भगवान राम जी को वापस कर दे. जिसके बाद उसे वहां से हटा देना चाहिए, यहीं सबसे उचित होगा.

इसी के साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अगर ये मामला कोर्ट में जाता है तो आपको पता ही है कि हमारी अदालतों का क्या हाल है? इसी के साथ ही एक वीडियो में देवकीनन्दन ठाकुर कहते दिख रहे हैं कि “मंदिर के धन को खाने वाला 60 हजार साल तक मल का कीड़ा बनेगा. अधिकारियों को मंदिर से बाहर करो. मैं योगी से कहूंगा कि वे चार शंकराचार्य में से किसी एक को, जो उन्हें सबसे अधिक प्रिय हो, उनको ही अध्यक्ष बनाकर सनातन कोड बनाया जाए और धर्मज्ञों के हाथ में जिम्मेदारी दी जाए.”

एसआईटी ने की 43 लोगों से पूछताछ

मालूम हो कि राम मंदिर चढ़ावा मामले में कई खबरें और वीडियो सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के निर्देश पर तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया है. एसआईटी में तीन बड़े आईपीएस अधिकारियों को सम्मिलित किया गया है जो कि सोमवार को टीम अयोध्या पहुँच चुकी हैं और मामले की जाँच शुरू कर दी गई है. खबरों के मुताबिक टीम अभी तक ट्रस्ट के पदाधिकारी, एसबीआई बैंक के कर्मचारियों समेत 43 लोगों से पूछताछ की है.

खबर है कि पूछताछ के दौरान टीम के समक्ष राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और विशेष आमंत्रित सदस्य गोपाल राव भी मौजूद रहे. एसआईटी की टीम को 15 दिन के भीतर अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंपनी हैं. तो वहीं इस मामले में राम मंदिर कर्मचारी टिन्नू यादव के खिलाफ भी कार्रवाई जारी है. उसके पास से आय से अधिक सम्पत्ति मिली है.

ये भी पढ़ें-“चंपत का मतलब ही होता है…” राम मंदिर चढ़ावा गबन के आरोपों पर शंकराचार्य ने साधा निशाना-Video