Ayodhya राम मंदिर दान चोरी मामले में बड़ी खबर… SIT ने इतने लोगों पर दर्ज की पहली FIR
Ayodhya Donation Theft Case: यूपी के अयोध्या राम लला मंदिर से बड़ी खबर सामने आ रही है. खबर है कि राम मंदिर दान चोरी मामले में एसआईटी ने FIR दर्ज कर ली है. बता दें कि दो दिन पहले ही एसआईटी ने प्रशासन को प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी थी और इसको लेकर यूपी में सियासत तेज थी. हर कोई एसआईटी पर रिपोर्ट दर्ज न कराने को लेकर सवाल खड़े कर रहा था. तो वहीं दान चोरी मामले में लगातार कई वीडियो सामने आ रहे हैं जो दान चोरी को लेकर खुलासा कर रहे हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के सदस्य श्रीकृष्ण मोहन द्वारा शिकायत देने के बाद कोतवाली रामजन्मभूमि में 8 से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.
यह कार्रवाई विशेष जांच टीम (SIT) की प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद की गई है. यह रिपोर्ट कई गंभीर आरोपों की पुष्टि होने की बात दर्ज कराई गई है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रारंभिक जांच रिपोर्ट को आधार बनाकर जो एफआईआर दर्ज कराई गई है उसमें गबन, धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई हैं. मंदिर के कुछ सेवादारों और चढ़ावे की गिनती से सम्बंधित लोगों को भी जांच के दायरे में रखा गया है. सूत्रों की मानें तो इस मामले में कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी भी की गई है.
तो वहीं इस सम्बंध में प्रशासन का बयान सामने आया है जिसमें कहा गया है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और जांच पूरी निष्पक्षता से आगे बढ़ाई जाएगी. तो वहीं मंदिर परिसर की सुरक्षा और निगरानी को और बढ़ा दिया गया है. इसके लिए मंदिर परिसर में अतिरिक्त कैमरे लगाए गए हैं तो वहीं एसआईटी की विस्तृत जांच अभी जारी है.