Shakuntala University: प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि सात जुलाई तक बढ़ी

Share News

Shakuntala University: डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय (Dr.Shakuntala Mishra National Rehabilitation University) ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि छात्रों के हित में बढ़ा दी है. इस तरह से अब सात जुलाई 2026 तक प्रवेश के लिए आवेदन किया जा सकता है.

मालूम हो कि पहले आवेदन की अंतिम तिथि एक जुलाई निर्धारित की गई थी. इसको लेकर प्रवेश निदेशक प्रो अनामिका चौधरी ने सूचना जारी की है और कहा है कि सीयूईटी-पीजी व नॉन-सीयूईटी दोनों श्रेणियों के अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल के जरिए प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं. कुलपति आचार्य संजय सिंह ने इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है.

ये भी पढ़ें-AC Blast Incidents: भीषण गर्मी या फिर कुछ और…AC ब्लास्ट की घटनाओं से बचने के लिए करें ये काम-Video