माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान की मौत के बाद…बड़े भाई अहजम ने की प्रशासन से ये भावुक अपील-Video
Jhansi News: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान की गुरुवार यानी आज सुबह झांसी-कानपुर हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई है. साथ ही एक साथी की भी मौत हुई है. आबान झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने के लिए जा रहा था. घटना के बाद पहली बार बड़े भाई अहजम अहमद का बयान सामने आया है.
अजहम अहमद ने कहा ” हमारे भाईयों को मिट्टी
में आने दिया जाए”अबान के बड़े भाई ने मौत पर मीडिया से कहा pic.twitter.com/4HmvHNXjh9
— Salman khan (@khansalman88177) August 6, 2026
अहजम ने छोटे भाई की मौत पर गहरा दुख जताया है और प्रशासन से भावुक अपील करते हुए प्रशासन से गुहार लगाया है कि मेरे भाइयों को मिट्टी (जनाजे/अंतिम संस्कार) में शामिल होने की अनुमति दी जाए.
Breaking News
यूपी झांसी एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि सुबह करीब 10:30 बजे सूचना मिली कि पूंछ थाना क्षेत्र में एक क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई है!!
कार में 5 लोग सवार थे तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई!!
झांसी में माफिया अतीक… pic.twitter.com/VlQQODK4je
— Ashutosh shukla (@Ashu9621101476) August 6, 2026
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, यह भीषण हादसा गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। आबान अहमद अपने साथियों के साथ एक तेज रफ्तार क्रेटा कार से प्रयागराज से झांसी की ओर आ रहा था। पूंछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास झांसी-कानपुर हाईवे पर अचानक एक जानवर सड़क पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई और सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि आबान अहमद और उसके साथी सोनू खान के सिर में गंभीर चोटें आईं और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
कुख्यात मुस्लिम माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान समेत 2 की झांसी में सड़क हादसे में मौत!
झांसी जेल में बंद अतीक के बड़े बेटे अली से मिलने जा रहे थे, तभी बीच रास्ते में ही यह भीषण हादसा हो गया।
कुदरत का अपना ही इंसाफ होता है, न्याय के अपने नियम हैं!
#AtiqAhmed #Jhansi #UPNews pic.twitter.com/UYbtbNgL0v
— Hindutva 🚩 (@Hindutva_X) August 6, 2026
पुलिस ने मीडिया को दिए बयान में बताया कि गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे हुआ. आबान अहमद साथियों के साथ क्रेटा कार से प्रयागराज से झांसी की ओर जा रहा था.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की रफ्तार काफी तेज थी. पूंछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास झांसी-कानपुर हाईवे पर अचानक एक जानवर सड़क पर आ गया और उसको बचाने की कोशिश करने के दौरान कार अनियंत्रित हो गई और सीधे डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर तेज होने के कारण आबान अहमद और उसके साथी सोनू खान के सिर में गंभीर चोटें आईं और दोनों की मौत हो गई. तो वहीं अन्य तीन अहजम निवासी बादशाही मंडी (प्रयागराज), मोहम्मद जैद निवासी कोतवाली (प्रयागराज), उमर अहमद निवासी पूरा मुफ़्ती (प्रयागराज) का इलाज जारी है.
पुलिस ने बताया कि कार में फंसे घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है. एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने मीडिया को जानकारी दी कि प्रारंभिक सूचना और शिनाख्त में मृतक की पहचान अतीक अहमद के पुत्र आबान अहमद के रूप में हुई है.
अली अहमद रबी 10 महीने से है जेल में
मालूम हो कि पूर्व विधायक उमेश पाल हत्याकांड और रंगदारी मामले में आरोपी अली अहमद पिछले करीब 10 महीने से झांसी जेल में बंद है. वह इससे पहले प्रयागराज के नैनी जेल में बंद था. दरअसल सघन जांच के दौरान नैनी जेल में उसकी बैरक से 1100 रुपये नकद बरामद हुए थे. इसी के बाद सुरक्षा देखते हुए झांसी जेल में उसे 1 अक्टूबर 2025 को उसे हाई सिक्योरिटी के तहत शिफ्ट कर दिया गया था.
इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया था क्योंकि इससे पहले अली अहमद ने जान को खतरा बताया था और मुख्यमंत्री से सुरक्षा की गुहार लगाई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतक आबान इसी भाई से मिलने के लिए प्रयागराज से झांसी जा रहा था लेकिन रास्ते में ही दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया.
झांसी में ही हो चुकी है पहले भी एक बेटे की मौत
बता दें कि झांसी से अतीक अहमद के परिवार का एक और मामला जुड़ा हुआ है. दरअसल यहीं पर 13 अप्रैल 2023 को अतीक के एक और बेटे असद अहमद का एसटीएफ के साथ मुठभेड़ हुई थी, जिसमें असद जवाबी कार्रवाई के चलते मारा गया था. वह उमेश पाल हत्याकांड में मोस्ट वांटेड था और उस पर पांच लाख रुपये का इनाम रखा गया था. असद को यूपी एसटीएफ ने थाना बड़ागांव इलाके के पारीक्षा के पास घेरा था. इस मामले में पुलिस ने बताया था कि असद और उसके साथी गुलाम ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी. इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की थी जिसमें दोनों मारे गए थे. तो वहीं अब एक और बेटे आबान की भी मौत झांसी के करीब ही हुई. इस हादसे ने एक बार फिर से माफिया के परिवार को चर्चा में ला दिया है.