शिक्षक के पीटने पर छात्रा की मौत…? मृतका क्षमा दीक्षित ने मरने से पहले दिया ये बड़ा बयान- Video
Hardoi: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें छात्रा क्षमा दीक्षित ने शिक्षक द्वारा पीटे जाने की बात कही है. बता दें कि 20 अगस्त को कक्षा आठ की छात्रा क्षमा दीक्षित को शिक्षक राजेंद्र कुमार गंगवार द्वारा कथित रूप से मारपीट की गई. इसके बाद छात्रा अस्पताल में भर्ती कराई गई और फिर इलाज के दौरान मौत हो गई. इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर सियासत तेज हो गई है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्रा क्षमा दीक्षित का अपने सहपाठी से पेपर को लेकर कुछ विवाद हो गया था. इसके बाद उसने शिकायत कर दी थी. इस पर शिक्षक राजेंद्र कुमार गंगवार ने छात्रा का हाथ पकड़कर इतनी तेज मोड़ा कि हाथ का अंदरूनी मांस फट गया और खून जम गया.
इसके बाद परिजन क्षमा को तुरंत इलाज के लिए फर्रुखाबाद ले गए लेकिन वहां पर उसकी हालत और बिगड़ गई और इलाज के दौरान यानी 30 अगस्त को उसकी मौत हो गई.
ब्राह्मण समाज की अंधभक्ति की वजह जो नफरत ब्राह्मण समाज के खिलाफ अंधभक्तो के बाप ने फैलाया उसका फल हमारी बेटियां भोग रही है तुम्हारी अंधभक्ति तुम्हारे परिवार को खा जाएगी…
ब्राह्मण नफरत रुकने का नाम नहीं ले रहा
नाम– क्षमा दीक्षित
साथ पढ़ने वाली छात्रा से विवाद होता है उसकी… pic.twitter.com/OVC6vy2kfF
— Pushpraj sharma (@RealpushprajX) September 2, 2026
शिक्षक निलम्बित
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने जांच के आदेश दिए और इसके बाद दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया. छात्रा क्षमा की मौत से पहले के वीडियो को साक्ष्य के तौर पर आधार बनाया गया है. वीडियो में छात्रा ने बताया कि परीक्षा के दौरान पास में बैठी लड़की द्वारा जबरन कॉपी खींचने का उसने विरोध किया था. इस पर शिकायत की गई तो शिक्षक ने उसकी बात सुनने के बजाय उल्टा उसे ही डांटकर भगा दिया और उसका हाथ बुरी तरह से मरोड़ दिया था.
घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है
हरदोई से खौफनाक खबर आ रही है!
13 वर्षीय छात्रा क्षमा दीक्षित को एक बहुजन शिक्षक द्वारा इतना पीटा गया कि वो छात्रा अब दूनिया में नही रही!
पहले एक दूसरी लड़की ने मृतक छात्रा से झगड़ा किया शिकायत करने पर ये व्यवहार#क्षमा_दीक्षित_को_न्याय_दो pic.twitter.com/Xw2k5XUUPe— विकास तिवारी सनातनी 🙏 (@vikashtiwaride1) September 1, 2026
घर लौटी तो ऐंठी हुई थी बेटी की बांह
पिता उमेश दीक्षित का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने दावा किया है कि जब स्कूल से बेटी घर लौटी तो उसकी बांह बुरी तरह ऐंठी हुई थी और वह दर्द से तड़प रही थी. आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण कर्ज लेकर तुरंत उसे फर्रुखाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
छात्रा की मौत के बाद पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने बताया है कि फर्रुखाबाद में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी. तो वहीं मामला सामने आने पर खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील सिंह जांच के लिए मौके पर पहुंचे और विद्यार्थियों से बात की. तो वहीं इंचार्ज शिक्षक अक्षत और सहायक अध्यापक राजेंद्र कुमार गंगवार को निलंबित कर दिया गया है.
ब्राह्मण समाज में आक्रोश
बता दें कि इन दिनों यूजीसी और आरक्षण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पूरे देश में हो रहा है. इसी बीच इस घटना ने ब्राह्मण समाज को और क्रोधित कर दिया है. सोशल मीडिया पर छात्रा का वीडियो वायरल कर ब्राह्मण समाज ने कहा कि अगर यही घटना किसी दलित के साथ होती और शिक्षक कोई ब्राह्मण होता तो उस पर अब तक एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज हो चुका होता लेकिन यहां मरने वाली छात्रा ब्राह्मण है और शिक्षक दलित समाज से आता है, इसीलिए अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है.
इसी के साथ ही पिता का कहना है कि क्या किसी भी तरह की गलती करने पर बच्चों को स्कूल में इस तरह मारा जाता है. जिस तरह से मेरी बेटी को मारा गया है, उससे साफ होता है कि शिक्षक ने जानबूझकर और किसी पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर पीटा और उसे दर्द से कराहने दिया. घर पर भी किसी को कोई जानकारी नहीं दी. जिससे साफ होता है कि शिक्षक ने ब्राह्मण होने के नाते ही मेरी बेटी को इस तरह से मारा कि उसकी मौत हो गई. ये कोई अंजाने में हुई घटना नहीं बल्कि हत्या है. शिक्षक राजेंद्र कुमार गंगवार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए.
ये भी पढ़ें-दारोगा पर 20 हजार रुपए चुराने का आरोप…सड़क पर जमकर की गई पिटाई-Video