BCCI की बैठक में ऐसा क्या हुआ? हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी; स्मृति मंधाना को मिली कमान, सोशल मीडिया पर वायरल हुई इमोशनल पोस्ट

October 6, 2026 by No Comments

Share News

Harmanpreet Kaur: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी है और उनकी जगह अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने स्मृति मंधाना को नया कप्तान बना दिया है. स्मृति अब सभी फॉर्मेट में टीम इंडिया की कमान संभालेंगी.

बता दें कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ने दी है. इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है, जिससे साफ होता है कि वह कप्तानी छोड़ना नहीं चाहती थीं. इसके बाद सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर बीसीसीआई की मीटिंग में ऐसा क्या हुआ जो उन्होंने कप्तानी छोड़ दी. इसी के साथ एक युग का अंत हो गया.

बता दें कि हरमनप्रीत को धोनी, सचिन जैसे बड़े खिलाड़ियों की तरह ही माना जाता है. हरमनप्रीत ने 2016 में टी20 टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी ली थी. बाद में तीनों फॉर्मेट में उन्हें कप्तानी मिल गई. 2025 में उनकी कप्तानी में भारत ने वनडे विश्व कप का खिताब जीता जो कि महिला टीम की पहली आईसीसी ट्रॉफी थी तो वहीं हाल ही में दोनों एशियन गेम्स में भारतीय टीम ने गोल्ड मेडल जीत कर देश का गौरव बढ़ाया. तो वहीं 2020 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में ही भारत ने पहली बार महिला टी20 विश्व कप का फाइनल खेला था.

कप्तानी में बदलाव चाहती थी बीसीसीआई

खबर सामने आई है कि बीसीसीआई ने एशियन गेम्स खत्म होने के बाद महिला टीम की रिव्यू मीटिंग की। सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, गुवाहाटी में हुई इस बैठक में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया के साथ महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और उपकप्तान स्मृति मंधाना उपस्थित रही. खबर सामने आई है कि बैठक में बताया गया कि चयनकर्ता अब लीडरशिप में बदलाव चाह रहे हैं और नया कप्तान तैयार करना चाहते हैं. कहा जा रहा है कि इसी के बाद हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी छोड़ दी जबकि वह कप्तानी छोड़ना नहीं चाहती थीं.

सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए हरमनप्रीत कौर ने कहा है कि उन्होने खेल के लिए अपना समय और मेहनत सब दी है. हालांकि खेल अभी जारी रहेगा बस कप्तान वह नहीं रहेंगी.

ये भी पढ़ें-जनेऊ से चर्चा में आए स्टार खिलाड़ी सूरज कुमार चंद…देश को स्क्वैश में दिलाया पहला गोल्ड; जानें पवित्र धागे का महत्व-Video