मुकेश अंबानी एक बार फिर से बने एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन…जानें दुनिया में कितने नम्बर पर?
Mukesh Ambani : शेयर बाजार में अधिकांश समय उतार-चढ़ाव देखने को मिलता रहता है जिसका असर केवल निवेशकों पर ही नहीं, बल्कि उनके मालिकों की संपत्ति पर भी देखने को मिलता है. कुछ ऐसा ही रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के साथ भी हुआ है और वह एक बार फिर से एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन बन गए हैं. दरअसल उनकी कंपनी के शेयरों में आई तेजी की वजह से उनकी दौलत में उछाल आया है.
फोर्ब्स की रियल-टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट ने मुकेश अंबानी की संपत्ति 10. 5 प्रतिशत से बढ़कर 88.8 अरब डॉलर बताई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार को कंपनी के शेयर करीब 12 प्रतिशत तक चढ़े जिससे रिलायंस कंपनी की मार्केट वैल्यू में 19 अरब डॉलर से भी अधिक की बढ़ोतरी हुई. इसके बाद सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर मुकेश अंबानी ने अब किसे पीछे छोड़ दिया है. तो खबरों के मुताबिक बाइटडांस के सह-संस्थापक झांग यिमिंग को मुकेश अंबानी ने पीछे छोड़ दिया है.
दुनिया के अमीरों की लिस्ट में…
दुनिया के अमीरों की लिस्ट में मुकेश अंबानी कितने नम्बर पर हैं? इसको लेकर फोर्ब्स की रियल-टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट ने बताया है कि दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में मुकेश अंबानी 22वें नंबर पर पहुंच गए हैं.
ये भी पढ़ें-एक नवम्बर से महंगाई की चौतरफा मार…दूध-दही, गैस, शराब सब महंगा…राम मंदिर-बैंक-Fastag के बदले नियम