Shakuntala University: छात्रा संजना को पीएम मोदी का आया बुलावा…उत्साह में कही ये बात

November 4, 2026 by No Comments

Share News

Shakuntala University: एशियन पैरा गेम्स में पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकीं डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय की छात्रा संजना कुमारी गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी. पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को प्रधानमंत्री ने दिल्ली मिलने के लिए बुलाया है जिसमें संजना का भी नाम शामिल है.

संजना बुधवार को दिल्ली पहुंच गईं हैं। फिलहाल वह प्रधानमंत्री से मुलाकात को लेकर काफी उत्साहित हैं और कहती हैं कि मन में उल्लास है और वह उत्साहित हैं. समझ नहीं पा रही हैं कि प्रधानमंत्री से मिलना है. क्या होगा, कैसे बात करेंगी.

संजना कहती हैं कि यह मेरे लिए बहुत खास पल है।

2021 में भी जीत चुकी हैं पदक

बता दें कि झारखंड के लोहरदगा की रहने वाली संजना पुनर्वास विवि में एमबीए की छात्रा हैं। उन्होंने जापान में हुए पांचवें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला एकल एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। सेमीफाइनल तक पहुंचने के साथ ही उनका पदक पक्का हो गया था। संजना इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी चमक बिखेर चुकी हैं।

वर्ष 2021 में बहरीन में आयोजित एशियन यूथ पैरा गेम्स में उन्होंने महिला एकल, महिला युगल और मिश्रित युगल स्पर्धाओं में तीन स्वर्ण पदक जीते थे। मालूम हो कि 18 से 24 अक्टूबर 2026 तक जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियाई पैरा खेल में संजना को सफलता मिली थी. संजना की सफलता पर कुलपति के साथ ही अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. वीके सिंह, कुलसचिव रोहित सिंह, क्रीड़ा एवं योग प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. पी. राजीवनयन ने बधाई दी। प्रो. पी. राजीवनयन ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए हम आगे भी प्रयास जारी रखेंगे।

कुलपति ने दी बधाई

कुलपति आचार्य संजय सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेल में भी आगे बढ़ने के अवसर दे रहा है। हमारी कोशिश है कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अभ्यास और संसाधनों की हर जरूरी सुविधा मिले। संजना की उपलब्धि पूरे विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है। उनकी सफलता दूसरे विद्यार्थियों को भी प्रेरित करेगी।

ये  भी पढ़ें-भाजपा नेता के बेटे ने की आत्महत्या…वीडियो बनाकर पत्नी व ससुरालीजनों पर लगाए गम्भीर आरोप; पिता को भी आया हार्ट अटैक-Video