Kartik Purnima: कार्तिक पूर्णिमा पर बैल दान करने का जानें क्या मिलता है लाभ? दीपदान का 10 यज्ञों के समान फल

November 23, 2026 by No Comments

Share News

Kartik Purnima: कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को कार्तिक पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है. इस दिन महादेव जी ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था. इसलिए इसे त्रिपुरी पूर्णिमा भी कहते हैं. अगर इस दिन कृतिका नक्षत्र हो तो यह महाकार्तिकी होती है. भरणी नक्षत्र होने पर विशेष फल देती है और रोहणी नक्षत्र होने पर इसका महत्व बहुत अधिक बढ़ जाता है.

इस दिन शाम को भगवान का मत्स्य अवतार हुआ था. इस दिन गंगा स्नान के बाद दीपदान करने का विधान है. माना जाता है कि दीपदान करने का फल 10 यज्ञों के समान होता है. इस दिन गंगा स्नान के साथ ही दीपदान करने का विधान शास्त्रों में बताया गया है.

ब्रह्मा, विष्णु, शिव, अंगिरा और आदित्य ने कार्तिक पूर्णिमा को महा पुनीत पर्व कहा है. इसलिए इसमें गंगा स्नान, दीपदान होम, यज्ञ तथा उपासना आदि का विशेष महत्व बताया गया है.

इस दिन कृतिका पर चंद्रमा और विशाखा पर सूर्य हो तो “पद्मक योग” होता है. जो कि पुष्कर में भी दुर्लभ है. माना जाता है कि अगर इस दिन कृतिका पर चंद्रमा और बृहस्पति हो तो यह महा पूर्णिमा कहलाती है.

इस दिन शाम को त्रिपुरोत्सव करके दीपदान करने से पुनर्जन्म के कष्ट कट जाते हैं. इस तिथि को अगर कृतिका में विश्व स्वामी का दर्शन करने से ब्राह्मण सात जन्म तक वेदपाठी और धनवान होता है.

माना जाता है कि इस दिन चंद्रोदय पर शिवा, संभूति, संतति, प्रीति, अनुसूया और क्षमा, इन 6 कृतिकाओं का अनिवार्य रूप से पूजन करना चाहिए. कार्तिक पूर्णिमा की रात में व्रत करने के बाद बैल दान करने से शिव की प्राप्ति होती है.

अवश्य पूजन करना चाहिए कार्तिक की पूर्णिमा की रात में व्रत करने के बाद बैल दान करने से शिव पद प्राप्त होता है तो वहीं गाय, हाथी, घोड़ा, रथ, घी, आदि का दान करने से सम्पत्ति बढ़ती है.

इस दिन उपवास करके भगवान का स्मरण चिंतन करने से अग्निष्टोम यज्ञ के समान फल प्राप्त होता है और सूर्य लोक की प्राप्ति होती है. इस दिन भेड़ दान करने से ग्रह योग के कासन का नाश होता है इस दिन कन्यादान करने से संतान व्रत पूर्ण होता है कार्तिक की पूर्णिमा से प्रारंभ करके प्रत्येक पूर्णिमा को रात में व्रत और जागरण करने से सभी मनोरथ सिद्ध होते हैं.

इस दिन कार्तिक के व्रत धारण करने वालों को ब्राह्मण भोज, हवन तथा दीपक जलाने का भी विधान है. इस दिन यमुना जी पर कार्तिक स्नान की समाप्ति करके राधा कृष्ण का पूजन दीपदान, शैय्या आदि का दान तथा ब्राह्मण भोज करना चाहिए. कार्तिक की पूर्णिमा व्रत वर्ष की पवित्र पूर्णमासियों में से एक मानी गई है.

DISCLAIMER:यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। किसी भी धार्मिक कार्य को करते वक्त मन को एकाग्र अवश्य रखें। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)

ये भी पढ़ें-Kartik Purnima: बहू ने तोड़ दिया सास का अहंकार…पढ़ें कार्तिक स्नान की कथा-Video

Kartik Purnima: कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के लिए नदी में प्रवेश करने से पहले करें ये काम…दान करें ये सब-Video