Solar Panel Insurance: अब छतों पर लगे सोलर पैनल पर भी बीमा… टूट-फूट गया तो मिलेंगे 2 लाख!

November 24, 2026 by No Comments

Share News

Solar Panel Insurance: सोलर पैनल बिजली के बिल को कम करने में जहां सहायक हो रहा है तो वहीं अब छतों पर लगे ये सोलर पैनल अगर आंधी-तूफान, आग, बिजली गिरने या चोरी आदि से खराब हो जाते हैं तो पैसा भी मिलेगा. दरअसल सोलर पैनल के खराब होने से लाखों का नुकसान हो जाता था. इसी नुकसान से उपभोक्ताओं को बचाने के लिए अब सोलर पैनल पर बीमा शुरू हो गया है. इन्वर्टर, पैनल, बैटरी और स्टैंड सहित पूरी लागत का बीमा होगा.

सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, बीमा कराने वाली कंपनी Policybazaar ने छतों पर लगे सोलर पैनलों का बीमा कराना शुरू कर दिया है. कंपनी ने अपने बीमा पार्टनरों के साथ मिलकर सोलर पैनल के लिए ऑनलाइन बीमा शुरू किया है. इसकी वेबसाइट से घर बैठे ही बीमा लिया जा सकता है.

सोशल मीडिया पर वायरल कंपनी के बयान से पता चलता है कि ये पॉलिसी एक साल के लिए होगी. इसके लिए ग्राहक 10 हजार से 50 लाख रुपए तक का बीमा करा सकते हैं. आपने कितने रुपये का बीमा लिया है और आपका पिन कोड क्या है, इन दो चीजों पर प्रीमियम निर्भर करेगा. मतलब साफ है कि जगह के मुताबिक कीमत बदल सकती है.

ये भी पढ़ें-शादी का अनोखा कार्ड, दामाद को डिफेंडर व बेटे को BMW…बेटी के विवाह में पानी की तरह पैसा बहा रहे बाहुबली नेता अनन्त सिंह; जानें कितनी सम्पत्ति?-Video